फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Additional coaches will be attached to trains during the festive season.

Ambala News: त्योहारी सीजन में ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches will be attached to trains during the festive season.
ट्रेन नंबर 20494 चंडीगढ़-मुदरै एक्सप्रेस। रेलवे
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने राहत देने का फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा और कन्फर्म टिकट की किल्लत को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त कोच लगाने का आदेश जारी किया है। रेलवे बोर्ड और मंडल कार्यालयों की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कोच की बढ़ोतरी का काम अक्टूबर से नवंबर तक लागू रहेगा।
इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
उत्तर रेलवे की प्रमुख ट्रेनों में अक्तूबर से नवंबर माह के दौरान दिल्ली, चंडीगढ़, वाराणसी, अयोध्या, फिरोजपुर और जम्मूतवी मार्ग पर चलने वाली प्रमुख ट्रेनों की लोड क्षमता बढ़ा दी गई है। इसमें ट्रेन नंबर 12424/12423 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी में 13 व 17 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच 1 अतिरिक्त 3-एसी कोच लगेगा। इसी प्रकार 12425/12426 नई दिल्ली-जम्मू तवी में 13 व 17 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच 1 अतिरिक्त 3-एसी कोच, 20494/20493 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस में 12 अक्तूबर से 23 नवंबर के बीच चंडीगढ़ से 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच, 20498/20497 फिरोजपुर-रामेश्वरम एक्सप्रेस में 17 अक्तूबर से 28 नवंबर तक 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच, 22420/22419 & 22434/22433 आनंद विहार-गाजीपुर सिटी में 13 अक्तूबर से 27 नवंबर के बीच 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच, 14050/14049 दिल्ली-गोड्डा, 14207/14208 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, 14205/14206 अयोध्या कैंट, 14235/14236 वाराणसी और ट्रेन नंबर 14056/14055 आनंद विहार-मऊ में 1-1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन

------
पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम में कोच की संख्या अपडेट की जा रही है। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की टिकटें कंफर्म होने में मदद मिलेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे पूछताछ सेवा 139 या एनईटीएस एप के माध्यम से अपनी सीट की स्थिति जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमांशु शेखर उपाध्याय, प्रवक्ता, उत्तर रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed