फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Government school primary teachers will receive AI-based online training.

Ambala News: सरकारी स्कूल के प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगा एआई आधारित ऑनलाइन प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Government school primary teachers will receive AI-based online training.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), हरियाणा, गुरुग्राम द्वारा प्राथमिक शिक्षकों के लिए डिजिटल टीचर-एआई बेसिक ऑनलाइन कोर्स की घोषणा की गई है। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार से आरंभ हो गया है जोकि 15 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के व्यावहारिक ज्ञान और नए टूल्स से परिचित कराना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक सीखेंगे कि किस तरह एआई टूल्स का उपयोग करके कक्षाओं को अधिक आकर्षक, इंटरैक्टिव और बच्चों के सीखने के अनुकूल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

कोर्स को मुख्य रूप से तीन प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में एआई टूल्स की जानकारी के तहत अध्यापन में उपयोगी विभिन्न डिजिटल और एआई टूल्स की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। दूसरा शिक्षण-अधिगम में सुधार के तहत बच्चों के सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और तीसरा डिजिटल मूल्यांकन के तहत छात्रों की प्रगति का त्वरित और प्रभावी मूल्यांकन करने की विधि भी बताई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पहले से प्रशिक्षित शिक्षकों को छूट
एससीईआरटी हरियाणा द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन प्राथमिक शिक्षकों ने पूर्व में इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, उन्हें दोबारा इस बैच में शामिल होने से छूट दी गई है। कोर्स के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की तकनीकी या अध्ययन संबंधी समस्या के समाधान के लिए एससीईआरटी द्वारा आधिकारिक ईमेल पते जारी किए गए हैं।

---
प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों का डिजिटल रूप से दक्ष होना बच्चों के नींव को मजबूत करने में अत्यंत कारगर साबित होगा। एआई का ज्ञान प्राप्त करने के बाद शिक्षा के साथ बच्चों की मानसिक और शरीरिक गतिविधि में भी बदलाव होगा।
सुधीर कालड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी,अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed