{"_id":"6ac7ff3f2f138695330cf889","slug":"stray-dogs-entered-the-enclosure-and-killed-11-sheep-ambala-news-c-36-1-amb1001-170910-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आवारा कुत्तों ने बाड़े में घुसकर 11 भेड़ों को मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आवारा कुत्तों ने बाड़े में घुसकर 11 भेड़ों को मारा
विज्ञापन
मुलाना के धनौरा गांव में कुत्तों द्वारा मारी गई 11 भेड़ें। संवाद
मुलाना। धनौरा गांव में बुधवार सुबह आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पशुपालक के बाड़े में घुसकर 11 छोटी भेड़ों (मेमनों) को नोच-नोचकर मार डाला। घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
गांव निवासी विकास ने बताया कि उन्होंने अपनी 11 छोटी भेड़ें अपने बाड़े में बंद की थीं। इसी दौरान 10 से 15 आवारा कुत्तों का झुंड अचानक बाड़े की दीवार लांघकर भीतर घुस आया। कुत्तों ने एक-एक कर मेमनों पर हमला करना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे, तब तक सभी 11 मेमनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित का बयान दर्ज किया। वहीं मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम ने मृत 11 मेमनों का पंचनामा भरकर उनका पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और पंचायत के खिलाफ विरोध जताया। पीड़ित विकास और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित को हुए नुकसान का आर्थिक मुआवजा मिले। संवाद