फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor's entry in street hawker dispute, picket postponed for two days

Ambala News: रेहड़ी-फड़ी विवाद में मेयर की एंट्री, दो दिन के लिए धरना स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Mayor's entry in street hawker dispute, picket postponed for two days
अंबाला सिटी। कपड़ा मार्केट दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों के बीच चल रहे विवाद में नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा की एंट्री हो गई है। मेयर ने कपड़ा मार्केट दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से बातचीत की, जिससे कि इस मसले का हल निकल सके। वहीं, फिलहाल रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने धरने को शुक्रवार शाम तक स्थगित कर दिया है। दुकानदारों ने भी अपना जवाब देने के लिए दो दिन का समय लिया है।
विज्ञापन


बातचीत के बाद लेंगे फैसला : मोहन गोयल
दी होलसेल क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन गोयल ने बताया कि नगर निगम मेयर शक्ति रानी शर्मा ने दुकानदारों से बातचीत की है। हमने मेयर को बताया है कि कपड़ा मार्केट 10 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रही है। यहां एक हजार दुकानें है। सभी दुकानों में जो ग्राहक आते हैं, उनके लिए यह पार्किंग है। यह पार्किंग मल्टीलेवल पार्किंग बनने तक प्रशासन ने दुकानदारों को दे रखी है। यहां पार्किंग की समस्या के कारण ही मार्केट को शहर से बाहर जाना पड़ा, लेकिन वह दुकानों के लिए अब यहां पार्किंग बनवाएंगे। उनको भी सुरक्षा, अच्छी सड़कें व सुविधाएं चाहिए। मेयर ने मार्केट की पार्किंग में कुछ समय के लिए रेहड़ी-फड़ी संचालकों को अस्थाई तौर पर जगह देने के लिए कहा है। अभी हमनें शुक्रवार तक का समय लिया है। दुकानदारों से बातचीत करेंगे, जैसे भी उनका फैसला होगा, वह बता दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना दो दिन के लिए स्थगित : विवेक चौधरी
जननायक जनता पार्टी के नेता विवेक चौधरी ने कहा कि मेयर शक्ति रानी शर्मा ने मार्केट दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से बातचीत की है। मार्केट दुकानदारों से मेयर ने कहा है कि रेहड़ी-फड़ी संचालकों को आधी जगह दी जाए। अभी मार्केट दुकानदारों ने दो दिन का समय लिया है, इसलिए शुक्रवार शाम तक धरना स्थगित किया गया है। अभी यहां टेंट लगा रहेगा। अगर कोई सकारात्मक जवाब मिलता है तो धरना स्थगित होगा। अगर कोई सही जवाब नहीं मिलता तो आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बीते शुक्रवार से कपड़ा मार्केट दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी संचालकों के बीच बस स्टैंड के पास बनी पार्किंग में रेहड़ी-फड़ी मार्केट लगाने को लेकर विवाद चल रहा है। यहां रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने बैंच लगा दिए थे, मगर प्रशासन ने बैंच को हटा दिया था और पार्किंग को मार्केट दुकानदारों के लिए खोल दिया था। तब से रेहड़ी-फड़ी संचालक धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed