फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mayor Selja sat in office after four months

Ambala News: चार महीने बाद कार्यालय में बैठीं मेयर सैलजा

Sat, 12 Jul 2025 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 12 Jul 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Mayor Selja sat in office after four months
अंबाला सिटी। चार महीने बाद नगर निगम मेयर सैलजा संदीप सचदेवा को नया कार्यालय मिल गया। शुक्रवार सुबह हवन के बाद मेयर सैलजा सचदेवा, भाजपा नेता बंतो कटारिया, मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने रिबन काटा। इसके बाद भाजपा नेता बंतो कटारिया, अनुभव अग्रवाल ने मेयर सैलजा को कुर्सी पर बिठाया। मेयर सैलजा ने सर्वप्रथम अपनी सास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मगर इस कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी दिखाई दी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मेयर को घर पहुंचकर आशीर्वाद दिया। वहीं भाजपा के जिला के शीर्ष नेतृत्व और संगठन से जुड़े कई पदाधिकारियों ने दूरी बना ली। यहां तक कि भाजपा के पार्षद भी कार्यक्रम से नरारद दिखे। वहीं भाजपा के पूर्व पार्षद पूरी संख्या में समारोह में पहुंचे। मेयर सैलजा सचदेवा ने पार्षदों के समारोह में न पहुंचने के सवाल पर कहा कि सभी को न्यौता दिया गया था। कार्यक्रम में आना या न आना उनका व्यक्तिगत निर्णय है। अगर यह सवाल उनसे ही पूछा जाए तो ज्यादा बेहतर है। उन्होंने नया कार्यालय देरी से बनने के सवाल पर कहा कि जिस दबाव के चलते नगर निगम अधिकारियों ने कार्यालय को जल्दी तैयार नहीं करवाया, कोई बात नहीं प्रभु जो करते हैं, अच्छा करते हैं, देर आए दुरुस्त आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed