फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Married woman dies after swallowing poisonous substance, case against four including husband

Ambala News: विवाहिता की जहरीला पदार्थ गटकने से मौत, पति समेत चार पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after swallowing poisonous substance, case against four including husband
अंबाला। अंबाला सिटी के परशुराम नगर निवासी 30 वर्षीय विवाहिता निधि गर्ग की जहरीला पदार्थ गटकने से अपने ससुराल में मौत हो गई। निधि की शादी चार साल पहले यमुनानगर के सरावा गांव में हुई थी। बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष वाले पहले जगाधरी अस्पताल और फिर पंचकूला अल केमिस्ट अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

पति के मौके से जाने पर मायके पक्ष ने विरोध जताया था और शव का अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में ही पोस्टमार्टम करवाया। जहां मायके व ससुराल पक्ष शव ले जाने पर आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों में बहस भी हुई। आखिर में शव मायके पक्ष वाले अंबाला सिटी ले गए और वहीं संस्कार कर दिया। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने मौत के घाट उतारा। यमुनानगर के सढौरा थाना पुलिस ने विवाहिता के पिता महिपाल की शिकायत पर पति विनय, सास रेखा रानी, जेठ अंकुर व जेठ विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

------------

आईटी कंपनी में काम करती थी विवाहिता, पिता बोले : खिलाया जहर

पुलिस को दी शिकायत में अंबाला सिटी के परशुराम नगर निवासी विवाहिता के पिता महिपाल ने बताया कि उसके पास दो लड़कियां व एक लड़का है। छोटी लड़की 30 वर्षीय निधि गर्ग की शादी वर्ष 2020 में यमुनानगर के सरावा गांव निवासी विनय जिंदल से हुई थी। बेटी व दामाद दोनों अलग-अलग आईटी कंपनी में थे। शादी के कुछ समय के बाद ही पति विनय व जेठ अंकुर व सास रेखा रानी दहेज के लिए तंग करने लगे थे। कई बार मारपीट भी करते थे। बताया कि 24 अप्रैल को समय 11 बजकर 15 बजे सुबह दामाद का फोन आया कि निधि की तबीयत ठीक नहीं है और वह उसको लेकर शर्मा अस्पताल और फिर अल केमिस्ट पंचकूला लेकर जा रहा हूं। जैसे ही वह अस्पताल लेकर पहुंचे तो बेटी को मृत घोषित कर दिया गया था। आरोप लगाया है कि उन्हें पूरा शक है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने के कारण जहरीली वस्तु खिलाकर बेटी ही हत्या की गई है। बिना बताए अस्पताल ले जाते रहे और गुमराह करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

पंचकूला के सेक्टर-4 में दी थी पति के खिलाफ शिकायत

शिकायत कर्ता पिता महिपाल ने बताया कि बार-बार तंग करने व मारपीट करने को लेकर बेटी निधि ने पंचकूला के सेक्टर-4 थाने में शिकायत भी दी थी। हालांकि उस समय ससुराल पक्ष वाले आपसी समझौता कर अपने घर ले गए थे। बेटी के पास 11 माह का लड़का है। बेटी ने बताया था कि अभी भी ससुराल पक्ष वाले तंग करते हैं और बीच में दो लाख रुपये नकद भी दिए थे, ताकि बेटी का घर बसा रहे। फिर भी पति बार-बार पैसों की डिमांड करता था और बेटी के नाम से बैंक से लोन भी लिया हुआ है।

-----

विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति, दो जेठ व सास पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टर से पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल प्राथमिक जांच में जहरीला पदार्थ का सेवन से मौत हुई है।
तरसेम एएसआई, जांच अधिकारी सढौरा थाना
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed