फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Marriage with lover, case on husband's complaint

Ambala News: प्रेमी संग की शादी, पति की शिकायत पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Marriage with lover, case on husband's complaint
अंबाला। पहली शादी के बाद भी विवाहिता ने भागकर प्रेमी संग दूसरा विवाह रचा लिया। पहली शादी से विवाहिता के दो बच्चे हैं। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी, उसके प्रेमी और दो परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के हीरा नगर निवासी विक्रमजीत ने बताया कि तीन फरवरी 2013 को उसने प्रेम विवाह किया था। शादी से उसके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से ही उसने और परिवार ने पत्नी को ठीक से रखा।
विज्ञापन

एक साल पहले उन्हें जानकारी मिली कि उसकी पत्नी का पड़ोस में करण के साथ संबंध है। इसके बाद पत्नी और युवक के परिवार को बुलाया और समझाया तो उन्होंने उससे और उसके परिजनों से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि वे अब कोई संबंध नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह शराब के नशे में करण ने उसके घर के बाहर आकर गालियां देनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकियां दीं। इस दौरान उसने कहा कि वह उसकी पत्नी को लेकर भाग जाएगा। इस दौरान उसके माता-पिता भी साथ दे रहे थे। विक्रमजीत ने बताया कि कुछ दिन बाद वो कपड़ा मार्केट में काम पर चल गया तो वहांं पर करण के पिता ने आकर उसे धमकाया।

20 नवंबर को उसकी पत्नी घर से दवा लेने का बहाना बनाकर गई, लेकिन नहीं लौटी। काफी पूछताछ के बाद भी उसकी जानकारी नहीं मिली। जब घर में रखे सामान को जांचा तो जानकारी मिली कि उसकी पत्नी घर से काफी सामान ले गई है। इसमें जरूरी कागजात, सोने की अगुठियां, चांदी के पाजेब और एक्टिवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed