फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   market comety

...मार्केट कमेटी में पास बनवाने की होड़ में आपाधापी पुलिस ने खदेड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
market comety
बिना पास वालों को सब्जी मंडी में प्रवेश न देने की सख्ती के चलते मंगलवार को मार्केट कमेटी के दफ्तर में पास के लिए होड़ लग गई। दर्जनों लोग एक साथ मार्केट कमेटी में पास बनवाने के लिए पहुंच गए। लेकिन पास न बनने के कारण लोग वहीं एकत्रित होने लगे। इसके बाद कर्मचारियों ने लोगों को पास न बनने की बात कह कर वहां से जाने के लिए कहा। लेकिन कोई भी वहां से जाने के लिए तैयार नहीं था। दर्जनों लोगों के एक साथ एकत्रित होने के कारण सोशल डिस्टेसिंग और धारा 144 की जमकर धज्जियां उड़ी। जब कर्मचारियों से स्थिति नहीं संभली तो इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वहां से खदेड़ा बता दें कि मार्केट कमेटी की ओर से आदेश दिए गए थे कि सब्जी केवल वहीं लोग बेच पाएंगे जिनके पास बने होंगे। आदेशों के बाद से ही पास बनाने का सिलसिला जारी रहा है। इस दौरान मार्केट कमेटी की और से 600 के लगभग पास तैयार किए गए। इसके बावजूद भी सब्जी विक्रेताओं बिना पास के मनमाने रेटों पर सब्जी बेच रहे थे। जब इसकी कई सारी शिकायत मार्केट कमेटी में पहुंची। तो इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव आशा रानी व अन्य कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए सुबह सब्जी मंडी के बाहर सब्जी विक्रेताओं के पास चैक किए। इस दौरान केवल उन्हें ही प्रवेश दिया जिन्होंने पास बनवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed