फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mandeep Singh wins the men's 5km marathon.

Ambala News: पांच किमी मैराथन के पुरुष वर्ग में मनदीप सिंह प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mandeep Singh wins the men's 5km marathon.
मैराथन में विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। सेवा संकल्प अभियान के तहत एसडीएम मनीष कुमार के मार्गदर्शन में खेल विभाग की ओर से चीका में पांच किमी मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन में लगभग 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पांच किलोमीटर मैराथन के पुरुष वर्ग में मनदीप सिंह ने प्रथम, मनदीप ने द्वितीय और अंकुश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में खुशी प्रथम, हर्षजोत द्वितीय और सिमरन तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में शिक्षक कुलदीप सिंह और शमशेर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इनके साथ गुरमेल सिंह, इशांत गर्ग, सुरिंदर, संजीव, अमरीक सिंह और बलविंदर सिंह भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कोच डॉ. सतनाम ने बताया कि मैराथन आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को खेलों के साथ जोड़ना और युवाओं में खेल भावना व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करना है। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सतनाम कोच, सचिन आर्चरी कोच और नरेश हॉकी कोच ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed