फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Man killed in two car collision

Ambala News: दो कारों की भिड़ंत में व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Man killed in two car collision
नारायणगढ़। गांव बधौली में दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के उपरांत कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में बधौली निवासी संदीप कुमार ने बताया कि 25 फरवरी को वह व उसका चचेरा भाई अजीत कुमार कार में सवार होकर गांव सारन से सुबह लगभग 3:30 बजे बधौली की ओर आ रहे थे। संदीप के अनुसार कार को उसका चचेरा भाई अजीत चला रहा था। सुबह लगभग चार बजे बधौली की गोगा माड़ी के निकट पहुंचे तो गांव टमनौली की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने ओवरटेक करते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते पेड़ों से टकरा गई। इस दुर्घटना में अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मालूली चोटें लगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने कार से उतर कर दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार का नंबर नोट कर लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुये चचेरे भाई को वह निजी गाड़ी में नारायणगढ़ के अस्पताल में लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसके चचेरे भाई अजीत की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed