फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   man injured OHE electric shock

खड़ी ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी लेते समय झुलसा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
man injured OHE electric shock
जंडली के निकट रेलवे यार्ड में खड़ी ट्रेन पर चढ़कर सेल्फी लेते समय हिमाचल मंडी निवासी 24 वर्षीय कुंजलाल ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) तार की चपेट में आकर झुलस गया। हालांकि रेलवे की तरफ से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद सहमा कुंजलाल का साथी दोस्त बब्लू मौके से फरार हो गया, जबकि घायल झुलसने के बाद पैदल ही रेलवे यार्ड अधिकारी के कमरे तक पहुंचा। रेलवे अधिकारियों ने युवक को छावनी के नागरिक अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर की टीम ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़-32 सेक्टर के अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर झुलसे युवक के परिजनों से संपर्क कर मामले की जांच शुरू कर दी। झुलसे कुंजलाल ने बताया कि वह हिमाचल मंडी में एंबुलेंस चलाता है। शनिवार को वह कुल्लू शहर से अपने दोस्त बब्लू के संग एक मरीज को एंबुलेंस में दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में छोड़ने के लिए गए थे। जब वह लौट रहे तो जंडली के निकट ही अपनी एंबुलेंस खड़ी कर सेल्फी लेने लगे थे कि हादसा हो गया। आरपीएफ साथी दोस्त की तलाश में जुट गई है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

घायल बोला, अंबाला आए तो सोचा याद के तौर पर ले लूं सेल्फी
झुलसी अवस्था में कुंजलाल ने बताया कि वह खुद भी एंबुलेंस चलाता है, लेकिन वह अपने दोस्त बब्लू के साथ वैसे ही घूमने के लिए आ गया था। दिल्ली में मरीज को उतारने के बाद ही वह हिमाचल की तरफ चल दिए थे। अंबाला में जंडली के पास रुकी हुई मालगाड़ी देखी तो सोचा क्यूं न याद के तौर पर एक सेल्फी ले ली जाए। दोनों हाईवे किनारे ही एंबुलेंस लगाकर पैदल ट्रेन की तरफ बढ़े थे और सेल्फी लेने लगे थे कि अचानक जोरदार धमाके के बाद दिखना बंद हो गया। आंख खुली तो खुद को झुलसी अवस्था में अकेला पाया। तब वह पैदल ही तड़पता हुआ आगे रेलवे यार्ड अधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा किस जगह हुआ है इसकी सही जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है। घायल भी सही जगह नहीं बता पा रहा है। घायल युवक की हालत में सुधार होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
- श्याम सुंदर, इंस्पेक्टर, आरपीएफ
यार्ड मास्टर से सूचना मिली थी कि एक युवक झुलसी हालत में यार्ड में पहुंचा है, उसे उपचार की जरूरत है। रेलवे अस्पताल से एंबुलेंस भेजकर उसे छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कहां और कैसे हादसा हुआ है इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।

- हंसराज, स्टेशन अधीक्षक अंबाला।
2018 में सेल्फी लेते समय हुई थी बीबीए के छात्र की मौत
रेलवे यार्ड में ही 10 सितंबर 2018 को सेल्फी लेते समय चितकारा विश्वविद्यालय में बीबीए के छात्र की मौत हो गई थी। उस समय छात्र अपने दो अन्य दोस्तों के साथ ही मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़कर सेल्फी ले रहा था कि अचानक हादसा हो गया। गनीमत यह थी कि दो अन्य दोस्तों ने डिब्बे से कूदकर अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed