फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Majri School student Harvinder Kaur made eco AC

Ambala News: माजरी स्कूल की छात्रा हरविंद्र कौर ने बनाया इको एसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Majri School student Harvinder Kaur made eco AC
अंबाला सिटी। शहर बलदेव नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सभागार में साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाॅर सोसायटी थीम पर आधारित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न खंड से आए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने वैज्ञानिक सोच को मॉडल रूप में प्रदर्शित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल माजरी की 10वीं कक्षा की छात्रा हरविंद्र कौर ने इको क्ले एसी बनाया। इसमें पंखे, पानी की मोटर और मिट्टी के गिलास का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन

एसी में पंखे की हवा मिट्टी के गिलास के बीच से होकर गुजरती है। साथ ही मोटर के जरिये पानी की बौछार मिट्टी के गिलास पर होती है। जिससे ठंडी हवा आती है। वहीं, इस जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छठी से आठवीं व नौंवी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दो ग्रुप में भाग लिया। प्रथम विजेता को दो हजार का नकद पुरस्कार दिया। इसी तरह द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1800 रुपये दिए गए। प्रदर्शनी में प्रथम विजेता राज्य स्तर पर भाग लेने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी में अंबाला के छह खंड ने भागीदारी की। विज्ञान प्रदर्शनी साथ-साथ पोस्टर मेकिंग, रोल प्ले व मॉडल मेकिंग गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। जिला गणित विशेषज्ञ सुशील अरोड़ा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज, सहायक परियोजना समन्वयक हरजिंद्र सिंह ने विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया व विज्ञान शिक्षकों ने मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए और उनकी विज्ञान के प्रति आकर्षण को बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि उनका वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभागिता करवाई जाए। यह एक ऐसा मौका होता है, जहां विज्ञान के नवाचार और तकनीकी उपकरणों को सीखने और समझने का मौका मिलता है। जिससे समृद्धि और विकास के क्षेत्र में योगदान किया जा सकता है। स्कूल प्रधानाचार्य व अंबाला खंड वन बीईओ सतबीर सिंह ने कहा कि विज्ञान का सही और सकारात्मक इस्तेमाल कर मनुष्य अपनी बहुत सी समस्याओं का हल कर सकता है। यह प्रदर्शनी अंबाला खंड वन खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सिंह की देखरेख में लगाई गई। अंत में जिला शिक्षा अधिकारी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अब विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कंवलजीत कौर, लेखराज, रविंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पणा कालड़ा, ज्योति, नीलम कुमारी, राजीव गोयल, अमन, नीलम रानी, वनीता, प्रकाश चंद ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed