{"_id":"6ae4f07037770f4dbc0d58d3","slug":"major-fire-breaks-out-at-garment-factory-brought-under-control-by-5-fire-tenders-ambala-news-c-36-1-amb1002-172050-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गारमेंट्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गारमेंट्स फैक्टरी में लगी भीषण आग, दमकल की 5 गाड़ियों ने पाया काबू
विज्ञापन
अंबाला सिटी के न्यू मॉडल टाउन में आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी। संवाद
- फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। शहर की न्यू मॉडल कॉलोनी में शुक्रवार तड़के उस समय अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया, जब यहां स्थित कृष्णा गारमेंट्स फैक्टरी और गोदाम की इमारत अचानक धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी इमारत लपटों से घिर गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। सूचना के बाद पहुंचीं दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्राथमिक तौर पर पटाखा गिरने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जिस जगह यह फैक्टरी थी, वह रिहायशी क्षेत्र है और यहां पर कपड़े का भारी स्टॉक रखा हुआ था। साथ ही कर्मचारी भी काम करते थे। अग्निशमन विभाग के अनुसार, प्रतिष्ठान को लेकर फायर एनओसी भी नहीं ले रखी थी। घटना तड़के करीब 4:30 से 5:00 बजे के बीच की बताई जा रही है। इलाके में गश्त कर रहे एक सुरक्षा गार्ड की नजर अचानक दुकान की ऊपरी मंजिल से निकलती आग की लपटों और काले धुएं पर पड़ी। गार्ड ने बिना देर किए तुरंत शोर मचाया और दुकान मालिक नरेंद्र कुमार को फोन पर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
-- -- -- -- -
सुबह 7 बजे तक पाया आग पर काबू
सिटी के फायर अफसर रविंद्र कुमार ने बताया कि सुबह 4:55 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यहां पर फैक्टरी जैसा प्रतिष्ठान चल रहा था। यहां टीम 20 मिनट में पहुंच गईं थी। अंबाला कैंट से दो तो सिटी से तीन गाड़ियां बुलाई। सुबह 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
लोगों में दिखा आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और दुकान मालिक में दमकल विभाग की ढिलाई को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। फैक्टरी संचालक नरेंद्र कुमार ने सूचना देने के तुरंत बाद भी दमकल की गाड़ी के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। आग ने इमारत को चपेट में ले लिया और दुकान में रखा लाखों रुपये का गारमेंट्स का स्टॉक जलकर राख हो गया।
-- -- -- -- -- --
पटाखे की चिंगारी की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
दुकान मालिक ने आशंका जताई है कि तड़के किसी राहगीर या असामाजिक तत्व द्वारा चलाए गए पटाखे की चिंगारी इमारत में गिरने से यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अंबाला सिटी के न्यू मॉडल टाउन में आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी। संवाद- फोटो : Archive