फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Major drains of the cantonment will be cleaned before monsoon, contract given for 30 lakhs

Ambala News: मानसून से पहले छावनी के प्रमुख नाले होंगे साफ, 30 लाख का दिया ठेका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Major drains of the cantonment will be cleaned before monsoon, contract given for 30 lakhs
अंबाला। मानसून से पहले छावनी के सभी प्रमुख नालों की सफाई का कार्य नगर परिषद ने आरंभ कर दिया है। नप की तरफ से चार माह के लिए 30 लाख का ठेका निजी ठेकेदार को दिया गया है। वह जेसीबी की मदद से नालों की सफाई करेगा। ठेकेदार ने शुक्रवार से काम आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन



कर्मचारियों की मदद से गंदगी निकाली जा रही है। वहीं नालों के तल पर जमी गाद को भी जेसीबी मशीन की मदद से निकाला जा रहा है। यह कार्य आगामी कुछ दिनों में पूरा कर दिया जाएगा। वहीं बारिश के दौरान जलभराव की समस्या न हो, इसलिए भी ठेकेदार अपने स्तर पर लगभग 30 कर्मचारियों की तैनाती करेगा। वह बारिश के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में तैनात रहेंगे और जलभराव होते ही पानी की निकासी का प्रबंध करवाएंगे।
विज्ञापन



गौरतलब है कि जिस प्रकार नप द्वारा कूड़ा उठान के लिए डोर-टू-डोर का ठेका दिया गया है, इसी तर्ज पर बड़े नालों की सफाई का भी ठेका जारी किया है। यह ठेका पिछले तीन वर्षों लगातार जारी है। इससे पहले भी 30 लाख का ठेका जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी में चार प्रमुख नाले
छावनी में चार प्रमुख नाले हैं। इसमें गुड़गुड़िया नाला, महेशनगर का नाला, हाथीखाना मंदिर का नाला और बब्याल का बड़ा नाला शामिल है। छावनी के सभी क्षेत्रों का पानी इन्हीं नालों के माध्यम से गांव टांगरी बांध में जाता है।


मानसून से पहले बड़े नालों की सफाई करवा दी जाएगा। ठेकेदार ने कार्य आरंभ कर दिया है। निरीक्षण व समुचित सफाई व्यवस्था के लिए सुपरवाइजर की तैनाती की गई है। रोजाना फीडबैक भी लिया जा रहा है। इस बार बारिश के मौसम में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा।
-विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed