{"_id":"576d8dff4f1c1b5d48b48320","slug":"maha-mantri-left-the-bjp-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज से खफा महामंत्री ने छोड़ी भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज से खफा महामंत्री ने छोड़ी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
कांग्रे में शामिल होने वाले सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ग्रामीण महामंत्री लक्खी राणा और इनेलो कार्यकर्ता सुरेंद्र राजू ने अपनी पार्टी से खफा होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान ग्रामीण महामंत्री ने स्वास्थ्य व खेल मंत्री पर अपने ही पार्टी के कार्यकर्ता पर अनदेखी के आरोप लगाएं हैं। उनका कहना है कि कार्यकर्ता के सहारे ही अनिल विज मंत्री पद तक पहुंचे हैं और मंत्री बनने के बाद कार्यकर्ता को नजरअंदाज कर रहे हैं।
इस अवसर पर शुक्रवार कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने अपने निवास पर प्रेसवार्ता की, जिसमें भाजपा ग्रामीण महामंत्री, कष्ट निवारण समिति व निगरानी समिति के सदस्य लक्खी राणा व इनेलो कार्यकर्ता सुरेंद्र राजू का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी नए कार्यकर्ता का स्वागत करती है और जो कार्यकर्ता को अपनी पार्टी में मान-सम्मान नहीं दिया गया है। उन्हें कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। दूसरी ओर इनेलो पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता सुरेंद्र राजू ने कहा कि इनेलो पार्टी पूरी तरह से सक्रिय नहीं है और फिलहाल कांग्रेस पार्टी में उन्हे आशा नजर आती है।
उधर, ग्रामीण महामंत्री लक्खी राणा का कहना था कि 2009 में अनिल विज के कहने पर ही उनके विकास परिषद में शामिल हुए थे। जिसके बाद से ही वह अपने सदस्यों के साथ पूरी तरह से भाजपा को समर्पित होकर काम कर रहे थे। लेकिन पार्टी में उनको वो सम्मान नहीं दिया जा रहा था जो उन्हे मिलना चाहिए, जबकि मंत्री अनिल विज उनके इलाके में भी विकास कार्यो को करवाने में असमर्थ थे। इसलिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।