{"_id":"62b8b308684ebc3f382951c5","slug":"made-aware-against-drug-addiction-from-marathon-ambala-news-knl112763275","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन से नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन से नशे के खिलाफ किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर शहर पुलिस लाइन से रविवार सुबह मैराथन निकाली गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शपथ दिलवाई गई। यह मैराथन पुलिस लाइन से चलकर हर्बल पार्क के पास होते हुए जेल लैंड, पुराना सेशन कोर्ट से वापस पुलिस लाइन पहुंची। चार किलोमीटर मार्ग मैराथन के माध्यम से तय किया गया। मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए।
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि सन 1839-40 में ड्रग्स का प्रचलन बढ़ा तो चीन में ओपियम वॉर (अफीम के खिलाफ युद्ध) हुई थी। इसमें लिन जिक्शु नामक व्यक्ति ने मुख्य भूमिका निभाते हुए देश में अफीम की खेती पर बैन लगवाया था। उनकी याद में पिछले 36 वर्षों से 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है।
बंदियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
अंबाला। केंद्रीय कारागार अंबाला में महानिदेशक मोहम्मद अकिल के आदेशानुसार व उपायुक्त विक्रम के मार्गदर्शन में बंदियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नशे की रोकथाम, कारण, नशे की वजह से शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक व सामाजिक तौर पर आने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. बीके शर्मा मनोरोग विशेषज्ञ, डॉ. कुलदीप सिंह मनोवैज्ञानिक ने कैदियों को माइंड फुलनेश (ध्यान साधना) के बारे में बताया।
विज्ञापन
आमजन को नशे के दुष्प्रभाव बताए
बराड़ा। उगाला में स्थानीय पुलिस ने नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया। बराड़ा थाना के उप निरीक्षक ज्ञान चंद ने बताया कि जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए गांवों में अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत नशा मुक्ति दिवस पर गांव उगाला से की गई है। उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव व विशेष रूप से युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस मौके पर समाजसेवी राकेश भल्ला, नेत्र पाल राणा, रणदीप राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
नशे को छोड़ युवा शिक्षा और रोजगार में करें योगदान
अंबाला। डॉ. हेडगेवार शिक्षा समिति दयाल बाग छावनी ने कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें थाना महेश नगर के एसएचओ सुरेश कुमार दलाल मुख्य अतिथि रहे। मंच संचालक शिव निवास तिवारी ने कहा कि युवा नशे को छोड़कर शिक्षा, रोजगार एवं परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान करें। मोहन लाल बग्गन, जय किशन शर्मा, राम बाबू यादव ने कहा कि नशा मुक्त व्यक्ति ही समाज को नई दिशा और दशा प्रदान कर सकता है। इस मौके पर वार्ड प्रधान शील नैन, युवा प्रधान रवि जाट, डॉ. हेडगेवार वाचनालय एवं पुस्तकालय के सदस्यों में तरसेम सिंह, एसएन तिवारी, संजय मल्होत्रा, कार्तिक सैनी, क्रांति एवं सच्चिदानंद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई
अंबाला। जिला समाज कल्याण, पुलिस प्रशासक व गुरू कृपा नशा मुक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में छावनी में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशे से दूर रहने की दिलवाई गई। जिला समाज कल्याण विभाग से तरसेम लाल ने कहा कि नशा एक बीमारी है जोकि शरीर को खोखला कर देता है। इसके कारण व्यक्ति लाचार हो जाता है। संवाद
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन दिलवाई शपथ
अंबाला सिटी। पुलिस ऑडिटोरियम शहर में रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूली बच्चों और अन्य को नशा न करने की दिलाई शपथ। कार्यक्रम में लगभग 300 आम नागरिकों, स्कूली बच्चे, पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। सीएम ने कहा कि नशा समाप्त करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंबाला पूजा डाबला के प्रयासों से किया गया। संवाद