{"_id":"6171c076e3c451214d38cd8d","slug":"madam-workers-do-not-pick-up-garbage-without-taking-200-rupees-ambala-news-knl87254460","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम : 200 रुपये लिए बिना कर्मी नहीं उठाते कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम : 200 रुपये लिए बिना कर्मी नहीं उठाते कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैडम सफाई कर्मी आते हैं पर घरों से कूड़ा कचरा नहीं ले जाते। महीने के 200 रुपये लेते हैं फिर घरेलू कचरा उठाते हैं। अगर पैसे न दो तो साफ तौर पर कचरा उठाने से मना कर देते हैं... यह दुखड़ा वार्ड-14 के लोगों ने मेयर शक्तिरानी शर्मा और नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के सामने सुनाया। मेयर और निगम आयुक्त वीरवार को पूरे अमले के साथ वार्ड-14 के औचक निरीक्षण पर निकले थे।
इससे खफा आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए और लोगों को भी रुपये न देने की बात कही। निरीक्षण के दौरान वार्ड-14 में उन्हें समस्याओं का अंबार मिला। गंदगी के अंबार, स्ट्रीट लाइटें बेकार, पार्क बदहाल और ड्रेनेज सिस्टम फेल जैसी समस्याओं की झड़ी लगाते हुए वार्ड वासियों ने निगम की खामियां बताई।
हालांकि लोगों की समस्याएं सुनने से पहले जैसे ही यह अमला कांशी नगर पहुंचा तो इन्हें यहां ताजा सफाई के बाद कूड़े के ढेर दिखाई दिए। इन्हें देख निगम आयुक्त ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा, लगता है हमारे आने की सूचना मिलने के बाद ही यहां सफाई हुई है। आयुक्त की बात पर मेयर शक्तिरानी शर्मा ने भी सहमति जताई और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हर 15 दिन में वार्ड का चक्कर लगाने की बात कही।
विज्ञापन
मेयर और आयुक्त के तेवर देख निगम कर्मचारी सकते में आ गए। उन्होंने क्षेत्र में प्रतिदिन सफाई की बात कर बचाव का प्रयास किया। मगर, जैसे ही वह आगे बढ़े तो मॉडल टाउन वासियों ने मेयर और निगम आयुक्त को घेर लिया। लोगों ने कर्मचारियों की लापरवाही का चिट्ठा खोल कर रख दिया। एक के बाद एक उन्होंने वार्ड में आ रही समस्याओं की झड़ी मेयर और निगम आयुक्त के समक्ष लगा दी।
कभी-कभार आते हैं सफाई कर्मी
मॉडल टाउन वासियों ने बताया कि यहां कर्मचारी कभी-कभार ही सफाई करने आते हैं और घर से कूड़ा भी नहीं उठाते। उन्होंने पार्कों की साफ सफाई न होने, नालियों की सफाई न होने, खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक न करने, टूटी सड़क की समस्या जैसी अन्य समस्याओं के बारे में भी अधिकारियों को अवगत करवाया। लोगों की इन समस्याओं को सुन कर आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से सभी समस्याओं का निदान करने के कर्मचारियों को निर्देश दिए।
इस क्षेत्रों का किया दौरा
अधिकारियों व मेयर ने कांशी नगर, कैलाश नगर, जीवन नगर, आदर्श नगर, विराट नगर, करतार नगर व धूलकोट गांव का दौरा किया। दौरे के दौरान चीफ इंजीनियर महीपाल, मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील दत्त, सफाई निरीक्षक मदनलाल, एमईसी दिनेश गर्ग के अलावा पार्षद राजेश मेहता, राकेश सिंगला, फकीरचंद आदि मौजूद रहे।
आयुक्त ने इससे पहले सभी वार्डों का किया था दौरा, अब की समीक्षा
आयुक्त ने कुछ समय पूर्व नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी वार्डों का दौरा किया था। इस दौरान लोगों ने जिन भी समस्याओं को गिनाया था, उनका तुरंत निपटान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। उन्हीं समस्याओं के निपटान की समीक्षा करने व दोबारा से वार्ड वासियों की समस्याओं को जानने के लिए वीरवार को निगम आयुक्त ने मेयर के साथ वार्ड का दौरा किया और लोगों की बात सुनी। लोगों का कहना है कि अधिकारी दौरे करके चले जाते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता। लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस बार जो भी समस्याएं उन्होंने गिनवाई हैं, उनका तुरंत समाधान हो जाएगा।
हमारी ओर से वार्ड 14 का दौरा किया गया है। जो भी लोगों ने समस्याएं बताई हैं, उनका प्रमुखता के साथ निपटान किया जाएगा।
-धीरेंद्र खड़गटा, आयुक्त, नगर निगम अंबाला।