फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Long wait for women to take medicine

Ambala News: दवा लेने के लिए महिलाओं का इंतजार लंबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Long wait for women to take medicine
सुनीता
अंबाला सिटी। शहर के नागरिक अस्पताल में रोजाना सैकड़ों लोग उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में मरीज पहले ओपीडी का कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगते हैं। इसके बाद ओपीडी की लाइन में और फिर दवा लेने के लिए भी घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए बनाई खिड़की की तरफ जगह बहुत कम है। इसके साथ उमस भरी गर्मी में माताओं को भी अपने छोटे बच्चों को गोद में लेकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। महिलाओं का कहना है कि डॉक्टर के पास भी इतना समय नहीं लगता जितना समय दवा लेने में लगता है।
विज्ञापन

फोटो: 34
एक घंटे से कर रहे इंतजार
जंडली के रहने वाले दीपक कुमार ने बताया कि उसके बच्चे की तबीयत खराब है। उसकी पत्नी एक घंटे से लाइन में लगी है। लेकिन उसके बाद भी उसे दवा नहीं मिली। उसके बेटे को उल्टी व दस्त की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 32
बहु को लाइन में किया खड़ा
सुनीता ने बताया कि वह दवा लेने आई थी लेकिन एक घंटा खड़े होने के बाद पैरों में दर्द है। इसलिए उसे मजबूरन बहु को लाइन में लगाना पड़ा। काउंटर पर बैठे कर्मचारी कई बार चले जाते हैं। इससे अधिक समय लगता है।

फोटो: 33
पति को नहीं दी दवा
पंजाब से आए लखविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी को बवासीर की समस्या है। लेकिन जब वह दवा लेने के लिए गया तो उसे दवा नहीं दी और पत्नी को लाइन में लगना पड़ा। उमस की गर्मी में उसे मजबूरन पत्नी को ही लाइन में लगवाना पड़ा।

सुनीता

सुनीता

सुनीता

सुनीता

सुनीता

सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed