फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Loco pilot cheated for Rs 1,04827 by sending link on mobile

Ambala News: मोबाइल पर लिंक भेज लोको पायलट से ठगे 1,04827 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 03:16 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot cheated for Rs 1,04827 by sending link on mobile
अंबाला। मोबाइल पर इंडसलैंड बैंक का लिंक भेजकर लोको पायलट शीशपाल से एक लाख 4827 रुपये की ठगी हो गई। लोको पायलट की शिकायत पर साइबर सैल ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो रेलवे कालोनी में रहते हैं और मौजूदा समय में डीआरएम कार्यालय के कंट्रोल सेक्शन में लोको पायलट पद पर तैनात हैं। 23 मई को वो जब ड्यूटी पर थे तो दोपहर 1.56 बजे उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप काल आई। इस पर एक व्यक्ति बोला कि वो इंडसलैंड बैंक से से बोल रहा है और उनके क्रेडिट कार्ड में अतिरिक्त देय राशि नजर आ रही है। इस उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक लिंक भेजा है जोकि चैक कर लो। इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति का फोन होल्ड करवया और अपने मोबाइल के व्हाट्सएप पर आए लिंक को खोल लिया।
विज्ञापन

इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने 16 अंकों को क्रेडिट कार्ड नंबर भरने को कहा जोकि उनके पास नहीं था। इसलिए उन्होंने फोन बंद कर दिया। शाम लगभग 4.20 बजे इंडसलैंड बैंक के कस्टमर केयर से फोन आया और कहने लगे कि अगर अपने कोई लेन-देन किया है तो एक दबाएं अगर नही की है तो तीन दबाएं। उन्होंने तीन नंबर को क्लिक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक करवा दिया और मामले की शिकायत साइबर सहायता नंबर 1930 पर भी कर दी। इसके बाद जब उन्होंने अपनी ई-मेल चेक की तो पाया कि इसमें पैसे निकलने के अलग-अलग संदेश आए हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed