फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Locks of three houses broken, cash and jewellery stolen

Ambala News: तीन घरों के ताले टूटे, उड़ाए नकदी और जेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Locks of three houses broken, cash and jewellery stolen
अंबाला। त्योहारों पर दिन के समय घर पर ताला लगाकर बाहर गए तीन परिवार के घर चोरी हो गई। पहले से घात लगाए चोरों ने दिनदहाड़े इन वारदात को अंजाम दिया। अंबाला सिटी में दो तो नारायणगढ़ के लखनौरा के एक मकान से चोर लाखों रुपये की नगदी व जेवर ले उड़े।
विज्ञापन

पहला मामला, सिटी के कमल विहार निवासी बीना ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह अपनी बेटी के साथ घास मंडी आई थी। दोपहर 4 बजे वापस पहुंची तो देखा कि ताले टूटे हुए थे व सामान भी बिखरा था। जेवरात सहित 30 हजार रुपये की नगदी गायब था। दूसरे मामले में सुल्तानपुर निवासी वकील दलजिंद्र सिंह ने बताया कि 29 अक्तूबर को वह और पत्नी अपने-अपने कार्यालय गए थे। घर पर ताला लगा था।
विज्ञापन

शाम को लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। काफी सामान चोरी हो गया है। तीसरे मामले में नारायणगढ़ के लखनौरा निवासी राम निवास ने बताया कि वह शिवालिक स्कूल की बस में बतौर कंडक्टर कार्यरत है। 25 अक्तूबर को घर से पत्नी और माता दोनों सुबह दवा लेने के लिए नारायणगढ़ आई थी। दोपहर को घर पहुंचे तो देखा कि घर में सामान बिखरा था और जेवरात चोरी हो गए थे। कोई अज्ञात दीवार फांदकर घर में आया व चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed