फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   lockdown worker awarded

लॉकडाउन में बेहतर सफाई करने वाले 29 कर्मचारी सम्मानति, राशन के साथ उपलब्ध करवाई सुरक्षा किट्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
lockdown worker awarded
लॉकडाउन की मुश्किल घड़ी में सेक्टर-9 में सफाई व्यवस्था मजबूत रखने वाले 29 सफाई कर्मचारियों को अर्बन एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन ने राशन व बचाव सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस सिलसिले में एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-9 के मॉडल कॉम्युनिटी सेंटर में छोटे से समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में सोशल डिस्टेंस के साथ कोरोना वायरस से बचाव का बेहद ख्याल रखा गया। एसोसिएशन के साथ सेक्टरवासियों ने हर कर्मचारी की जमकर तारीफ की। दरअसल लॉकडाउन के बावजूद सेक्टर-9 में नगर निगम के 29 सफाई कर्मचारी पूरी ईमानदारी से बेखौफ होकर लगातार अपना काम कर रहे हैं। मुख्य बाजार से लेकर सेक्टर की सभी सड़कों की निरंतर सफाई की जा रही है। इतना ही नहीं यही कर्मचारी सेक्टर में होम क्वारंटीन किए गए परिवारों के घरों से जान जोखिम में डालकर कूड़ा एकत्र कर रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की सेवा से प्रभावित होकर दो रोज पहले ही सेक्टरवासियों ने उन पर फूल बरसाकर तालियों से उनका अभिनंदन किया था। हर कर्मचारी को फूलों की माला भी पहनाई गई थी। इसके बाद एसोसिएशन के चेयरमैन प्रदमुन सचदेवा ने हर कर्मचारी को राशन के साथ सुरक्षा किट देने का ऐलान किया था। सचदेवा ने कहा था कि जिस तरह देश के जवान जान जोखिम में डालकर सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं। उसी तरह सफाई कर्मचारी भी अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों को स्वच्छता उपलब्ध करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed