फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Loan of Rs 4.63 lakh taken in the name of gold, investigation found fake

Ambala News: सोने के नाम पर लिया 4.63 लाख का लोन, जांच में निकला नकली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Loan of Rs 4.63 lakh taken in the name of gold, investigation found fake
अंबाला। नकली सोने के दम पर साढ़े चार लाख की ठगी हो गई। अंबाला छावनी के निकलसन रोड स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा के मुख्य प्रबंधक आशीष अवस्थी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें सौंडा गांव निवासी अनमोल कुमार और महेशनगर के कबीरनगर निवासी पवन कुमार को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी शिकायत में आशीष ने बताया कि अनमोल कुमार गोल्ड लोन लिया हुआ है। गोल्ड लोन की राशि 4 लाख 63 हजार रुपये 26 जुलाई को उसके खाते में डाले गए थे। बैंक प्रबंधक ने बताया कि उन्होंने पवन कुमार सोने की शुद्धता जांचने के लिए रखा हुआ है और अनमोल द्वारा जमा करवाए गए सोने की जांच 31 अगस्त को उसने की थी। पवन ने गलत रिपोर्ट देकर गोल्ड लोन लेने में अनमोल की मदद की। जब दूसरे व्यक्ति से उसी सोने की जांच शक के आधार पर करवाई गई तो वो नकली पाया गया। इसके बाद अनमोल को गोल्ड लोन के तहत ली गई राशि को जमा करवाने के निर्देश दिए गए जोकि उसने नहीं जमा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed