फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Living in America, India lives in the heart of Ashok Maggo, has helped 16 crores in Corona

Ambala News: अमेरिका में रहकर अशोक मग्गो के दिल में बसता है भारत, कोरोना में 16 करोड़ की कर चुके मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Living in America, India lives in the heart of Ashok Maggo, has helped 16 crores in Corona
पदमश्री अशोक मग्गो - फोटो : Ambala
अंबाला। सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा... यह पंक्तियां अमेरिका में रहने वाले यूएसए इंडिया फाउंडेशन चैंबर के चेयरमैन पद्मश्री अशोक मागो पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं। पढ़ाई के बाद अमेरिका में जाकर परिवार संग बस गए। स्वर्गीय पिता श्री दिवान चंद मग्गो के 1974 में देहांत के बाद उनका भारत आना-जाना बेहद कम हो गया लेकिन अपने देश के प्रति प्यार काम नहीं हुआ।
विज्ञापन

कोरोना काल में जब पूरा भारत संकट से जूझ रहा था तो वे एक रक्षक के रूप में सामने आए। अमेरिका में बनाई गई संस्था यूएसए इंडिया फाउंडेशन चैंबर के बैनर तले वहां को लोगों को अपने संग जोड़ा और देश के करीब 10 से 12 राज्यों में करीब 2 मिलियन डॉलर यानी करीब 16 करोड़ रुपये की मदद पहुंचाई। वेंटिलेंटर से लेकर ऑक्सीजन कंसल्टेंटर व पीपी किट आदि उपलब्ध करवाया। यहां तक कि अंबाला में भी ऑक्सीन जनरेशन प्लांट भी दान किया। हरियाणा के लिए कोरोना में बड़ी मदद के लिए रूप में सहारा बने थे।
विज्ञापन

बिजनेसमैन अशोक मग्गो ने बताया कि समाजसेवी कार्यों को देखते हुए वर्ष2010 में प्रवासी भारतीय सम्मान से दिल्ली में नवाजा गया। इसके बाद 2014 में उन्हें पद्मश्री मिला और 2018 में उन्हें हरियाणा गौरव सम्मान मिला। उन्होंने बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्री दिवान चंद मग्गो माल रोड अंबाला छावनी में रहते थे। वह दिल्ली के न्यू बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करते थे। वहां से पढ़ाई करने के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ टैक्सस एट डॉलस में मास्टर डिग्री शुरू की और अपनी पत्नी मोनिका संग वहीं शिफ्ट हो गए थे। पत्नी ने बेटी अजय व बेटी अनीता को जन्म दिया। 1974 में पिता के देहांत के बाद भारत आना-जाना बेहद कम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
अमेरिका में बैंक की नौकरी के बाद बने बिजनेसमैन
अशोक मग्गो ने बताया कि वह बैंक में नौकरी करने के बाद रियल एस्टेट में चले गए थे। अंबाला में उनके दो दोस्त जयकिशन व श्रीपाल हैं और उनसे मिलने के लिए आते थे। अमेरिका में दोस्तों के संग मिलकर यूएसए इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स व फाउंडेशन बनाया। उसमें कई ऐसे परिवार शामिल थे, जो रह भले ही विदेश में हो लेकिन उनका जुड़ाव भारत के प्रति था। उन्हें संग जोड़ा और फिर भारत में कोरोना काल के बाद मदद के लिए हाथ बढ़ाए थे। वह डॉलर्स इंडियन लॉयंस क्लब के डिस्ट्रिक गर्वनर 1995 व 96 तक रहे और अब वह सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed