फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Listening to Shrimad Bhagwat destroys attachment: Kamal Nayan

श्रीमद्भागवत श्रवण से होता है मोह का नाश : कमल नयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Listening to Shrimad Bhagwat destroys attachment: Kamal Nayan
छावनी के रामबाग गौशाला ​स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से 
अंबाला। छावनी के रामबाग गोशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के पहले दिन शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा छावनी की हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव मंदिर से निकाली।
विज्ञापन

इसके बाद यह कलश यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए रामबाग रोड गोशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में पहुंची। इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बद्रीनाथ से आए अंतरराष्ट्रीय कथावाचक कमल नयन महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए बताया कि भागवत श्रवण से मोह का नाश होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। अज्ञान के अंधकार से निकलकर जब मनुष्य उस परम तत्व को प्राप्त करता है तब उसका त्रिविध कल्याण हो जाता है।
विज्ञापन

उसके जीवन में तीनों प्रकार का तापों को नाश हो जाता है। दैहिक, दैविक और भौतिक, इन पापों का नाश होते हुए मनुष्य शुद्ध- बुद्ध और मुक्त हो जाता है। उसके बाद उन्होंने ज्ञान और वैराग्य की कथा सुनाते हुए भक्तमय भक्ति के रस से सबको रसाभोर करके परम आनंद की प्राप्ति करवाई। इसके बाद कथावाचक ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि सभी लोग सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आएं और गो, ज्ञान और गंगा को बचाएं। कथा के माध्यम से बच्चों के जीवन में संस्कारों का निर्माण करें और छोटे बच्चों को श्रीमद् भागवत की कथा में जरूर लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed