फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Listen Gaur Se Duniya Walon, don't let bad eyesight humpe... Cycle rally took out amidst patriotic songs

सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर न हमपे डालो... देशभक्ति गीतों के बीच निकली साइकिल रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Listen Gaur Se Duniya Walon, don't let bad eyesight humpe... Cycle rally took out amidst patriotic songs
अंबाला। आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राहगीरी कार्यक्रम के तहत रविवार को हर्बल पार्क शहर के नजदीक तिरंगा साइकिल रैली और मैराथन का आयोजन किया गया। नगराधीश मुकुंद व डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने साइकिल यात्रा और मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग ने हर घर तिरंगा पर आधारित देशभक्ति ऑडियो व वीडियो गीत से खूब रोमांचित किया। युवा इन देशभक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी ने देशभक्ति गीत सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर न हमपे डालो... व अन्य प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं। साइकिल यात्रा में वंदे मातरम, भारत माता की जय व अन्य देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण देशभक्ति मय हो गया।
विज्ञापन

यह तिरंगा यात्रा हर्बल पार्क चौक से शुरू होकर उपायुक्त आवास, शौर्य चौक, आर्य चौक, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, सेशन हाउस होते हुए वापस हर्बल पार्क चौक पर सम्पन्न हुई। तिरंगा साइकिल यात्रा में नेहरू युवा केंद्र, खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने सभी को हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

नगराधीश मुकुंद ने कहा कि उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर विभिन्न गतिविधियों से जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय राहगीरी कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा साइकिल यात्रा व मैराथन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि हमें आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है। देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा 10 अगस्त को मार्च पास्ट के माध्यम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed