फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Liquor smuggling: Consignment was caught in Hisar and Gujarat

शराब तस्करी : हिसार व गुजरात में पकड़ी थी खेप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Liquor smuggling: Consignment was caught in Hisar and Gujarat
अंबाला। बोतलों से बारकोड हटाकर ड्राई स्टेट गुजरात व बिहार में शराब तस्करी कोई नई नहीं है।
विज्ञापन

खासकर पंजाब के अमृतसर से शराब की तस्करी का कारोबार पहले भी सामने आया है। लंबे समय से यह धंधा फल-फूल रहा है। इस तस्करी को अंजाम देने वालों को तस्करी का पैटर्न भी लगभग एक जैसा ही है।
अंबाला से मिली 450 पेटी शराब के मामले में काबू आरोपियों ने नया खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उनकी तस्करी का रहस्य सामने आया हो। इससे पहले गुजरात और हरियाणा के हिसार में भी शराब की खेप पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया है कि आशीष से करीब पांच माह पहले ही भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई थी। जबकि चार माह पहले ही गुजरात से भी इसी गिरोह की शराब की खेप पकड़ी गई थी। उस समय भी बिना बारकोड की बोतलें बरामद हुई थी। तब भी इस मामले को सुलझाना पुलिस के चुनौती बन गया था। जेल से छूटने के बाद दोबारा आरोपियों ने तस्करों से मिलकर यह काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी कर रही जांच : दरअसल, शराब तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। जो मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच कर रही है। बता दें कि 31 मार्च को सदर थाना पुलिस ने कैंटर में धान के भूसे के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही शराब का भंडाफोड़ किया था।
मौके पर जींद निवासी आशीष को काबू किया था। पूछताछ में दो ओर आरोपी हिसार निवासी अजय व रोहतक निवासी संजय को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed