फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lift will be installed in multipurpose parking soon

Ambala News: बहुउद्देशीय पार्किंग में जल्द लगेगी लिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Lift will be installed in multipurpose parking soon
अंबाला छावनी के सदर बाजार में बहुउद्देशीय कार पार्किंग के लिए विजयरत्न चौक के पास चल रहा लिफ्ट 
अंबाला। बहुउद्देशीय कार पार्किंग में लिफ्ट लगाने को लेकर कार्रवाई आरंभ हो गई। ठेकेदार को चेतावनी जारी करते हुए काम में तेजी आई है और लिफ्ट लगाने वाली जगह पर बेस तैयार कर दिया गया है जोकि आगामी कुछ दिनों में पार्किंग के अलग-अलग तल से जुड़ जाएगा। इस सुविधा से लिफ्ट के अंदर आने वाले वाहन पार्किंग के पहले और दूसरे तल पर पहुंच सकेंगे। इसके लिए ठेकेदार लगातार कार्रवाई की रही है।
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये होंगे खर्च
सदर क्षेत्र में बनी बहुउद्देशीय कार पार्किंग में लिफ्ट लगाने के लिए दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। इसमें एक कार और एक यात्री लिफ्ट होगी। दोनों लिफ्टों पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च होंगे। लिफ्ट के लिए कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे ताकि वाहन चालकों सहित पार्किंग में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

19.33 करोड़ की पार्किंग
सदर क्षेत्र में लोकल बस अड्डे की जगह पर बनाई गई कार पार्किंग पर लगभग 19.33 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस कार पार्किंग का निर्माण इसलिए करवाया गया था ताकि बाजार में आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। मौजूदा समय में तीन मंजिला पार्किंग में भी 200 के करीब वाहन ही खड़े हो रहे हैं जबकि यहां 600 के करीब वाहन खड़ा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बहुउद्देशीय कार पार्किंग में लिफ्ट लगाने के लिए बेस तैयार हो गया है जबकि लिफ्ट के साथ पार्किंग के हिस्से को जोड़ने का कार्य जारी है। उम्मीद है कि आगामी कुछ समय में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बेस पर लिफ्ट का ढांचा रख दिया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed