फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lift lying broken for several days, patients worried

Ambala News: कई दिनों से खराब पड़ी लिफ्ट मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Lift lying broken for several days, patients worried
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में स्थित जच्चा- बच्चा वार्ड के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले कई दिनों से खराब है। इसके कारण प्रसुति और निक्कु वार्ड के मरीजों को सीढ़ियों से ही जाना पड़ रहा है। इधर अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट को ठीक करवाने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है। एक पुर्जा कई दिनों से नहीं मिल रहा था। इसके कारण रिपेयर के काम में देरी हो रही है। दरअसल जच्चा- बच्चा वार्ड में गर्भवतियों और बच्चों की सहुलियत के लिए अस्पताल में लिफ्ट लगी हुई है। जिससे माताओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल में रोजाना करीब 100 गर्भवती अपनी जांच के लिए आती है। इसी प्रकार प्रसुति विभाग में भी रोजाना करीब 10 से 15 गर्भवती आती हैं। ऐसे में लिफ्ट के बिना उन्हें दो मंजिल तक चढ़ने उतरने में परेशानी होती है।सीढ़ियों के रास्ते से भी प्रसुति विभाग तक नहीं पहुंचा जा सकता क्योंकि वहां पर शीशे के दरवाजे से रास्ता बंद किया गया है। ऐसे में मरीजों को लंबा रास्ता लेकर पहली और दूसरी मंजिल तक जाना पड़ रहा है। पीएमओ डॉ पूनम ने कहा कि कल तक लिफ्ट का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed