{"_id":"69ea781898b78ff5c905dc6a","slug":"life-imprisonment-for-the-murderer-of-a-class-10-student-ambala-news-c-36-1-amb1002-162130-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 10वीं के छात्र के हत्यारे को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 10वीं के छात्र के हत्यारे को आजीवन कारावास
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र मलिक ने करीब चार साल पुराने एक जघन्य हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने 10वीं के छात्र मानव उर्फ उज्ज्वल की बेरहमी से हत्या करने के दोषी मोहित कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है, इसके साथ ही दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
जुर्माना न भरने की सूरत में उसे 60 दिन अतिरिक्त कैद काटनी होगी। अदालत ने अपने फैसले में यह भी स्पष्ट किया है कि जुर्माने की रकम वसूलने के बाद, इसमें से 40,000 रुपये मृतक बच्चे के परिजनों को मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।
वर्ष 2021 में बदलदेव नगर में हुई थी घटना : यह सनसनीखेज वारदात 11 अक्तूबर 2021 को बलदेव नगर इलाके में हुई थी। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मानव अपनी दीदी कनिका के जन्मदिन के लिए सामान लेने गया था। जब वह घर लौट रहा था, तभी मोहित ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान मोहित ने बच्चे पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की शिकायत मृतक के परिजनों ने बलदेव नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी मोहित के खिलाफ आईपीसी में हत्या की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया था।
विज्ञापन
बहन के साथ अभद्रता करने पर रोकने पर की हत्या : इस वारदात के पीछे की वजह और भी दर्दनाक है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मोहित और मृतक मानव की बहन एक ही स्कूल में पढ़ते थे। मोहित अक्सर मानव की बहन के साथ अभद्रता करता था। जब मानव को इस बारे में पता चला, तो उसने मोहित को समझाने का प्रयास किया और अपनी बहन से दूर रहने को कहा, लेकिन मोहित को यह बात नागवार गुजरी और उसने मानव को सबक सिखाने की ठान ली। इसी रंजिश के चलते उसने मासूम मानव की हत्या कर दी।
सीसीटीवी में कैद हुई थी वारदात : यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में साफ दिख रहा था कि मोहित ने कैसे मानव पर हमला किया और फिर वहां से भाग निकला। इस फुटेज ने पुलिस को आरोपी तक पहुंचने और उसे गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई।