फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   liberary

लाइब्रेरी की जगह चल रहा था पार्किंग का खेल, नगर परिषद ने सील कर लिया कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
liberary
करीब 1950 साल पुराने छावनी के अंबाला क्लब पर नगर परिषद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीलिंग कर दी। कोर्ट के फरमान के बाद एक्साइज एरिया के ईओ की आदेश पर नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ क्लब पहुंची। जैसे ही टीम क्लब पहुंची तो वहां सैकड़ों वाहन की पार्किंग हो रखी थी। जबकि अंबाला क्लब की जगह सोशल एक्टिविटी के लिए ली गई थी और वाहनों को खड़े देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पार्किंग का खेल चल रहा था। सीलिंग की भनक क्लब सदस्यों को लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया और संबंधित दस्तावेज भी पेश किए। साथ ही सदस्यों ने क्लब में बाहर के सदस्यों की पार्किंग को भी नकारा। टीम ने पहले तो वाहनों को अंदर ही खड़े रहने के बावजूद सीलिंग कर दी और वाहनों को निकालने के लिए मुनियादी भी करवाई। बताया जाता है कि क्लब का कर्मिशियल इस्तेमाल कर विभिन्न बाजारों के दुकानदारों के वाहन यहां पर खड़े करवाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed