फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Letter written to complete Sakhi Kendra

Ambala News: सखी केंद्र को पूरा कराने के लिए लिखा पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Letter written to complete Sakhi Kendra
अंबाला सिटी। महिला और बाल विकास विभाग ने अपने वन स्टाॅप सेंटर और सखी केंद्र को पूरा कराने के लिए निदेशालय को एक बार फिर से पत्र लिखा है। इसमें बकाया राशि जारी करने के बारे में लिखा है।
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों से किराये के भवन में ही वन स्टॉप सेंटर चलाया जा रहा है। जहां पर पीड़ित महिलाओं को संरक्षण दिया जाता है। इस प्रोजेक्ट के लिए 37 लाख रुपये की राशि तय थी। इसमें से विभाग को 18 लाख रुपये मिल चुके हैं। इसके बाद से अभी तक इस सेंटर के लिए राशि मुहैया नहीं कराई गई। इसके कारण भवन का कार्य रुका है। इसलिए अब फिर से विभाग के अधिकारियों ने बकाया ग्रांट के लिए पत्र जारी किया है।
विज्ञापन




किराये के भवन में चल रहा सखी केंद्र



महिला और बाल विभाग द्वारा अंबाला सिटी के कोर्ट परिसर के पास ही एक किराये के भवन में अब यह सेंटर चल रहा है। इससे पहले यह सेंटर शहर से दूर सिंघावाला में चलाया जा रहा था। जिससे महिलाओं को अधिक दूरी तक चक्कर लगाना पड़ता था। इस सेंटर में पीड़िता महिलाओं को आश्रय के साथ साथ चिकित्सा, खान पान और कानूनी मदद दी जाएगी। महिलाओं को यहां पर पांच दिनों तक आसरा दिया जाएगा। इसके साथ ही आठ वर्ष तक का बच्चा भी महिला के साथ रह सकता है। वहीं मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के लिए यहां पर सेवा नहीं दी जाएगी। वर्तमान में विभाग के पास कर्मचारियों की भी कमी है। जिससे कर्मचारियों पर काम का अधिक भार रहता है। ऐसे में बच्चों और महिलाओं के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमाें में देरी होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन



विभाग ने एक बार फिर से निदेशालय को पत्र जारी कर ग्रांट के लिए लिखा है। यह ग्रांट केंद्र सरकार की ओर से मिलती है। इसलिए इसमें विलंब हो रहा है। जैसे ही बजट मिलेगा काम शुरू करवा दिया जाएगा।

-मिक्षा रंगा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed