{"_id":"64149e07cd12a8a72b03ced8","slug":"leopard-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-in-ambala-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत, पोस्टमार्टम कराने के बाद किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत, पोस्टमार्टम कराने के बाद किया अंतिम संस्कार
Fri, 17 Mar 2023 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शहजादपुर, अंबाला (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 17 Mar 2023 10:36 PM IST
सार
थाना प्रभारी शहजादपुर विक्रांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मृत तेंदुए को वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के अंबाला में शहजादपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला-यमुनानगर पर स्थित गांव कक्कड़ माजरा के नजदीक वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत तेंदुए को ले गई। तेंदुए की उम्र अढ़ाई साल बताई जा रही है। अनुमान है कि यह मोरनी के जंगल से आया होगा।
विज्ञापन
गुरुवार की देररात कक्कड़ माजरा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने जब मृत तेंदुआ देखा तो दहशत में आ गए। शहजादपुर पुलिस ने इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ विभाग को दी। कुछ ही समय बाद वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत तेंदुए को ले गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर लोगों ने इसे वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया। बहरहाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तेंदुए की मौत होने से क्षेत्र में दहशत है। थाना प्रभारी शहजादपुर विक्रांत ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि मृत तेंदुए को वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
तेंदुए की उम्र करीब अढ़ाई साल है। वह मोरनी की पहाड़ी से रास्ता भटककर यहां आ गया होगा। हमने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया है। -राकेश कुमार, इंस्पेक्टर, वाइल्ड लाइफ