फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Leela wala Baba Shyam is your true court, it is your praise...devotees dance on it.

Ambala News: लीला वाला बाबा श्याम तेरा सच्चा दरबार है, तेरी जय-जयकार है... पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Leela wala Baba Shyam is your true court, it is your praise...devotees dance on it.
अंबाला। लीला वाला बाबा श्याम तेरा सच्चा दरबार है, तेरी जय-जयकार, बाबा तेरी जय-जयकार है... का भजन सुनते ही भक्त भावविभोर होकर नृत्य करने लगे। यह मौका था छावनी के गांधी मैदान में आयोजित 14वें श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का। वीरवार रात आठ बजे कोलकाता से पधारे राज पारीक ने श्याम भक्तों को श्याम भक्ति गंगा में डुबोए रखा। उन्होंने मन को माणकियो तनै सौंप दियो, जाण कै दरद प्रभु मोल लियो... सुनाकर माहौल को भक्ति के रंग से भर दिया। इसे सुनकर श्याम भक्त खड़े हो कर थिरकने लगे।
विज्ञापन

भजनों के माध्यम से उन्होंने श्याम बाबा के प्रति श्रद्धाभाव व प्रेम को दर्शाया कि उनकी भक्ति करने से जो आशीर्वाद मिलता है, उससे सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस मौके पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बाबा के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रोता भी तालियां बजा कर और ध्यान मग्न होकर बाबा का गुणगान करते रहे। अन्य कलाकारों ने भी बाबा के दरबार में एक से बढ़कर एक भजन गाए। इस दौरान श्याम बाबा की ज्योति अनवरत जलती रही। श्रद्धालु पंक्तिबद्ध होकर बाबा श्री श्याम की पूजा अर्चना करते देखे गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 14वें श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन 28 से 31 दिसंबर तक गांधी मैदान में किया जा रहा है। तीन दिन तक शाम छह बजे से कार्यक्रम आरंभ होगा और प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा। कार्यक्रम का आयोजन श्यामलीन भक्त शिरोमणि महंत आलू सिंह महाराज के परपौत्र महाराजा श्याम सिंह चौहान के पावन सानिध्य में किया गया। इस मौके पर समालखा के मोहित गोयल, नई दिल्ली के नरेश संगीत समूह, कोलकाता से संजय मित्तल, पटियाला के विशाल शैली, जयपुर से रजनी राजस्थानी, अंबाला से बॉबी, फरीदाबाद से अंकित शर्मा, खाटूवाली से श्रुति शर्मा व भोपाल से ममता गुप्ता अपने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दें रहे हैं। वहीं मंच संचालक के तौर पर दिल्ली से महावीर अग्रवाल उर्फ वासु को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक और श्री खाटू श्याम मस्त मंडल वाले की तरफ से सुमित गुप्ता, अतुल महेंद्रु, साजन गुप्ता, मनीष गोयल व वैभव कंसल सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed