फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lecture on Swami Vivekananda's birthday

Ambala News: स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर व्याख्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
Lecture on Swami Vivekananda's birthday
अंबाला छावनी के जीमएन कॉलेज में स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस मनाते हुए। कॉलेज - फोटो : संवाद
अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में इतिहास विभाग और स्वामी विवेकानंद सेल के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के 163वें जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस व्याख्यान में डॉ धर्मवीर सैनी ने बताया कि भारत और पूरे विश्व में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। प्राचार्य डॉ रोहित दत्त ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन के विचारों, कार्यशैली को अपना कर आज हम एक समृद्ध और युवा भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता, डॉ. शिवानी शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद की पहचान भारत के उन महापुरुषों में की जाती है। उन्होंने बड़ी ही युवा अवस्था में साम्राज्यवादी मानसिकता को पहचान लिया था, जिसके माध्यम से ब्रिटिश साम्राज्यवाद ने भारत के ऊपर विजय प्राप्त की थी। स्वामी विवेकानंद एक राष्ट्रवादी सन्यासी थे। जिन्होंने अपनी समझ से न केवल भारतवासियों को बल्कि विशेष तौर पर ब्रिटिश साम्राज्यवाद की असलियत को उजागर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेकानंद एक प्रगतिशील, कार्यशील, दानशील प्रवृत्ति के व्यक्ति थे उन्होंने भारत में उसे लोगों को जगाया जिसने भारत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्टडीज की कोऑर्डिनेटर प्रो. शिवानी शर्मा रही, डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. अनुपमा सिहाग, डॉ. कुलदीप यादव, डॉ. धर्मवीर सैनी, डॉ. अनीश कुमार, डॉ. एसके पांडेय, प्रो बृजेश कुमार, डॉक्टर रितु गुप्ता और डॉ. प्रभलीन कौर मौजूद रहे।

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed