{"_id":"5fb814ef8ebc3e5be028d3b1","slug":"lawyer-attacked-with-a-knife-after-entering-the-chamber-ambala-news-knl514721115","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंबर में घुसकर वकील पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैंबर में घुसकर वकील पर चाकू से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोपर्टी विवाद को लेकर एडवोकेट शैलेंद्र मोहन पर तीन युवकों ने चाकुओं से घातक हमला कर दिया। हमले में शैलेंद्र बुरी तरह जख्मी हो गए। उनपर चाकू से छह वार किए गए। एक चाकू उसके पेट में ही फंसा रह गया। गंभीर हालत में उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अभी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर घटना से गुस्साए वकील विरोध पर उतर आए। तुरंत वर्क सस्पेंड करने का ऐलान कर दिया गया। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई। डीएसपी सुल्तान सिंह ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। पुलिस ने अभी आरोपी राजू व गुरचरण सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन शैलेंद्र मोहन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह ही वे अपने चैंबर नंबर टी-63 में पहुंचे थे। कुछ देर बाद एक लड़का उनके चैंबर के अंदर आया। उसने अपना मुंह सफेद रंग के कपड़े से ढका हुआ था। नाम पूछने के बाद आरोपी ने दूसरे सहयोगियों को चैंबर में बुला लिया। जैसे ही तीनों लड़के चैैंबर में आए तो उसमें से एक युवक ने चैंबर के दरवाजे पर लगे शीशे को कपड़े से ढक दिया। फिर दो युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। एक युवक ने चाकू निकालकर उसकी छाती पर वार किया जो कि दाहिनी तरफ लगा। इसके बाद कई वार किए जिससे वह पूरी तरह खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए।
प्रोपर्टी विवाद की वजह से हुआ हमला
एडवोकेट शैलेंद्र मोहन ने बताया कि उनका पड़ोसियों के साथ पिछले काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसको लेकर पहले भी आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला किया था। इसकी शिकायत उसने बलदेव नगर थाने में दी थी। उसमें से भी पुलिस केवल एक आरोपी को पकड़ पाई है।
बार एसोसिएशन ने जताया रोष
बार एसोसिएशन के प्रधान इकबाल सिंह व पूर्व प्रधान रोहित जैन ने इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अब उनके चैंबर भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। कोई भी आरोपी चैंबर में घुस कर वकील को घायल कर सकता है। यह बेहद दयनीय स्थिति है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों को नहीं पकड़ा जाता है तो बार एसोसिएशन की मीटिंग कर कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा। एडवोकेट नवनीत मेहता, खुशी राम समेत हर वकील ने घटना पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अब लोगों को इंसाफ दिलवाने वालों की जिंदगी ही सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
वकील पर हुए हमले को लेकर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा। पहचान के लिए सीसीसीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
- राम कुमार, एसएचओ, सिटी थाना।