फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Last chance to opt for the Old Pension Scheme; information sought by July 10.

Ambala News: पुरानी पेंशन स्कीम में शामिल होने का आखिरी मौका, 10 जुलाई तक मांगी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Last chance to opt for the Old Pension Scheme; information sought by July 10.
अंबाला। रेलवे बोर्ड ने उन कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना के तहत कवरेज पाने का अंतिम अवसर दिया है, जिन्हें 22 दिसंबर 2003 से पहले विज्ञापित या अधिसूचित पदों के लिए नियुक्त किया गया था। इस संबंध में बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर (वित्त) रमेश चंद्र पांडे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट को 15 मई 2026 के पत्र के जरिये लंबित मामलों का विवरण मांगा गया था लेकिन कई जोन ने अभी तक इसका पालन नहीं किया है। अब बोर्ड ने 10 जुलाई की समय सीमा निर्धारित की है।
विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित मामलों की सूची और इस आशय का प्रमाणपत्र कि रेलवे के पास अब कोई मामला लंबित नहीं है, निर्धारित ईमेल आईडी पर भेजें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम चेतावनी है। यदि 15 जुलाई तक कोई जवाब नहीं मिलता है, तो यह मान लिया जाएगा कि संबंधित जोनल रेलवे में कोई मामला लंबित नहीं है। इसके बाद किसी भी नए मामले पर विचार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि यदि इस प्रक्रिया में कोई कोताही बरती गई, तो इसके लिए सीधे तौर पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed