फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakhs were grabbed in the name of sending retired army personnel's son and nephew abroad

Ambala News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के बेटे और भतीजे को विदेश भेजने के नाम पर लाखों हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Lakhs were grabbed in the name of sending retired army personnel's son and nephew abroad
अंबाला। सेना से सेवानिवृत्त जवान के बेटे व भतीजे को कनाडा और यूएसए भेजने के नाम पर 38.50 लाख हड़पने का मामला सामने आया है। एसपी को शिकायत के बाद मुलाना पुलिस ने पीड़ित धीन गांव निवासी सुखविंद्र सिंह की शिकायत पर पंजाब के पांच एजेंटों दलवीर सिंह, गुरदीप सिंह, जसविंद्र कौर, सुखचैन व जसविंद्र पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुखविंद्र सिंह ने बताया कि वह भी सेना से रिटायर्ड है। साल 2016 में उसके भाई सतनाम सिंह की मौत हो गई थी और उसका भाई भी आर्मी में सेवाएं देता था। उनका भतीजा मनप्रीत सिंह लुधियाना के चकामाफी गांव निवासी गुरदीप सिंह से मिला था। उसने मनप्रीत को बोला कि वह कम पैसों में विदेश भेज देगा। कनाडा व यूएसए भेजने की जिम्मेदारी ली थी। वह अपने भतीजे के कहने पर पंजाब के इकोलाहा खन्ना स्थित सरदार इमिग्रेशन पर गया था।
विज्ञापन

यहां जतिंद्र के सेंटर पर दलवीर सिंह, गुरदीप सिंह, जसविंद्र कौर और सुखचैन सिंह मिले। आरोपियों ने कहा कि उसके बेटे जोरावर सिंह को कनाडा व भतीजे मनप्रीत सिंह को यूएसए भेजेंगे। एजेंट दलवीर सिंह ने दोनों लड़कों को दुबई भेज दिया। 12 मई 2022 को मनप्रीत को सर्बिया भेज दिया और जोरावर को 24 मई 2022 को वापस बुला लिया। सर्बिया पहुंचने पर मनप्रीत से 2.40 लाख रुपये व पासपोर्ट छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉन्कर ने पैसे छीनने के बाद की मारपीट



शिकायतकर्ता सुखविंद्र ने बताया कि डॉन्कर मनप्रीत को परेशान करने लगे और ब्लैकमेल करने के साथ-साथ दो बार मनप्रीत को मारने का भी कोशिश की। उसने थोड़े-थोड़े कर 8.50 लाख दिए। उन्होंने मनप्रीत का अलग से रहने और खाने का इंतजाम कराया। वहीं एजेंट दलवीर ने जोरावर को थाईलैंड भेज दिया। यहां गुरदीप सिंह मिले और फिर पैसे मांगने लगे। यहां आरोपियों ने 2.55 लाख लिए। बैंकाक और दुबई रहने और खाने के 1.50 लाख खुद लगाए। थाईलैंड एयरपोर्ट पर जो फाइन लगा 68 हजार 500 रुपये उन्होंने खुद भुगतान किया।आरोपियों ने जोरावर को दुबई से भारत बुला लिया। फिर कनाडा की फर्जी दस्तावेजों की बात कहकर रिफ्यूजल लगवा दी। आखिर में विदेश न भेजने की बात कही तो एजेंट ने पैसे भी नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed