फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Lakhs of rupees were swindled from a businessman

Ambala News: कारोबारी को झांसा देकर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were swindled from a businessman
अंबाला। धूलकोट स्थित शिव ट्रांसपोर्ट के मालिक दविंद्र पाल सिंह को झांसे में लेकर करीब 10 से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि तीन आरोपियों ने उसकी फैक्टरी से बिजली उपकरण और प्लास्टिक मोल्डिंग का लाखों रुपये का सामान ले लिया। फिर पेमेंट बीच ही रोक दी। बलदेव नगर थाना पुलिस ने विशाल गुप्ता, विजय कुमार, सनी दुआ पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंबाला कैंट के दुरंद रोड निवासी दविंद्र पाल सिंह ने बताया कि उसकी शिव ट्रांसपोर्ट नगर चंडीगढ़ रोड धूलकोट में बिजली उपकरण व प्लास्टिक मोल्डिंग की फैक्टरी है। करीब दो माह पहले जून 2024 में आरोपी विशाल गुप्ता फैक्टरी में आया था। कहा था कि फैक्टरी में बनने वाले सामान का कमीशन बेस पर बिकवाने का काम करता है। बिकवाए गए सामान की पेमेंट की पूरी जिम्मेदारी भी उसकी होती है।
विज्ञापन

विश्वास दिलवाया कि यदि उसे कमीशन बेस पर बतौर सेल्स मैन रखेंगे तो सेल भी बहुत बढ़ा देगा। झांसे में आने पर आरोपी को रख लिया था। 11 जून को दोषी ने फोन कर 61 हजार 950 रुपये का सामान का ऑर्डर दिया। कहा कि विजय कुमार आकर सामान ले जाएगा। इसी तरह से 17 जून को विशाल गुप्ता 97 हजार 055 रुपये के माल का ऑर्डर दिया। विजय कुमार अपनी गाड़ी में माल ले गया। इस तरह से आरोपियों ने अलग-अलग तिथियों में उसे 12 लाख रुपये के ऑर्डर दिए व माल भी उठा लिया। धीरे-धीरे माल की पेमेंट रोकनी शुरू कर दी। बाद में पेमेंट वापस नहीं दी। इस तरह से आरोपियों ने करीब 10-12 लाख का माल खुर्द-बुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed