{"_id":"62fd41078404b37b8a2e0abe","slug":"lakhs-of-rupees-stolen-from-office-case-registered-ambala-news-knl1181179136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर से लाखों रुपये चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर से लाखों रुपये चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
अंबाला। सेना नगर धूलकोट स्थित एक कंपनी के दफ्तर का शटर तोड़कर चोर चार लाख 63 हजार और सीसीटीवी की डीवीआर ले गए। पुलिस ने इंचार्ज की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
थाना बलदेव नगर पुलिस को दी शिकायत में हरेंद्र राणा ने बताया कि वह पटेल नगर शहर का निवासी है। वह कंपनी में बतौर हब इंचार्ज कार्य करता है। उसकी कंपनी का दफ्तर सेना नगर धूलकोट में गोदाम नंबर दो सौ दस में है। यह कंपनी ऑनलाइन सामान भेजने का काम करती है। जो कैश आता है उसे रोजाना बैंक में ले जाकर जमा कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 12 से 15 अगस्त तक छुट्टियां होने के कारण कंपनी का कैश बैंक में जमा नहीं हो सका। कुल नकदी चार लाख 63 हजार 846 रुपये था।
इस कैश को टीम लीडर डेविड ने दफ्तर में बने लॉकर में रखा था। अगले दिन जब वह दफ्तर को खोलने आए तो देखा कि दफ्तर का शटर खुला हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दीवार में लगा लॉकर और दफ्तर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर गायब थी। जिसे किसी ने दफ्तर का शटर तोड़कर चोरी कर लिया है।