{"_id":"57950d9d4f1c1b3c2bc4d590","slug":"ladie-lock-the-wine-shop-anger-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने शराब की दुकान पर जड़ा ताला, आक्रोश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने शराब की दुकान पर जड़ा ताला, आक्रोश
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान पर ताला जड़ती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंडली और कांवला इलाके में कथित रूप से बिक रही अवैध शराब व यहां पर खुले ठेकों के खिलाफ भड़की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने धरना दिया और ऐसे लोगों पर कार्रवाई की मांग की। हंगामे के दौरान महिलाओं ने खुद शराब की दुकान का शटर बंद कर ताला जड़ दिया और साथ ही कहा कि यदि जल्द ही कार्रवाई न की गई तो कड़ा कदम उठाने के लिए महिलाएं मजबूर होंगी।
स्थानीय निवासियों में रितु, कमला, परमजीत कौर, दीपक, सोना देवी, जसबीर सिंह, अंग्रेज कौर, निर्मला देवी, कृष्णा आदि ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब का कारोबार किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह से खराब होता जा रहा है। जिन स्थानों पर शराब ठेके खुले हैं, वहां से अधिकतर लोगों का आना जा रहा है। यहां से गुजरने वाली महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है, वहीं दूसरी ओर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी तरह अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है, जबकि शराब पीने से कई लोगों की मौत हो चुकी है और कईं बुरी तरह से बीमार पड़े हैं। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र से अवैध शराब की बिक्री बंद करवाई जाए, नहीं तो महिलाएं कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगी।