फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Labour's head broke by stone to death

पत्थर से फोड़ा मजदूर का सिर, गई जान

Sat, 20 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sat, 20 Feb 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Labour's head broke by stone to death
अंबाला सिटी में एक मजदूर की पत्थर से सिर फोड़कर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मजदूर के सिर पर एक बड़े पत्थर से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद मजदूर ने वहां तड़प-तड़पकर जान दे दी। मौका-ए-वारदात से पुलिस ने उस पत्थर को बरामद कर लिया है, जिससे मजदूर की हत्या की गई, जबकि वहां से खाली शराब की बोतलें भी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने मृतक मजदूर के बेटे की शिकायत पर मृतक के एक जानकार व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इस बात का अंदाजा लगा रही है कि आरोपी ने पहले मजदूर को शराब पिलाई और फिर जब वे मधहोश हुआ, तब बड़े पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी सेक्टर दस स्टेडियम के पास एक गड्ढे में खून से लथपथ एक व्यक्ति का शव पड़ा है। वारदात की सूचना मिलते ही एसीपी हेडक्वार्टर हितेश यादव व एसीपी पखुंडी मौके पर पहुंचे। क्राइम विशेषज्ञ की टीम ने भी मौके से हत्यारे तक पहुंचने के सुराग जुटाए। पुलिस तफ्तीश के कुछ देर बाद आरोपी की शिनाख्त नसीरपुर निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, वहां उसके बेटे ने अपने मृतक पिता की पहचान की। उसके बेटे ने पुलिस को एक आरोपी के बारे में भी बताया और इस बात का पुख्ता अंदेशा जताया कि संबंधित आरोपी ने ही उसके पिता का मर्डर किया होगा। उस आरोपी की तलाश जब पुलिस ने शुरू की तो आरोपी मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने फिलहाल बेटे की शिकायत पर मोहन नाम के व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, एसएचओ सदर हरजिंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

खबर नंबर -दो
 मकान के ताले तोड़ जेवर, नगदी चोरी
 अंबाला कैंट। पंजोखरा थाना क्षेत्र के डिफेंस कालोनी-सी में चोर एक मकान के ताले तोड़कर हजारों की राशि व जेवरात ले गए। परिजनों को चोरी की पता वापिस घर लौटने पर चला। जिसके बाद तुरंत इलाका पुलिस को मामले की सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में लखविंद्र ने बताया कि गत दिवस वह काम पर गया हुआ था और उसकी पत्नी भी काम पर गई हुई थी। जब  वापिस घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर में सामान भी बिखरा हुआ था। ऐसे में घर में मौजूदा अलमारी से हजारों की राशि व जेवरात भी गायब हो चुके थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस सबंध में आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-----------
 खबर नंबर -तीन
 दौरा कर पार्क की व्यवस्थाएं देखी
 अंबाला कैंट। कैंट स्थित सुभाष पार्क का सॉयल एंड सोइल सोसायटी ने दौरा किया। इस मौके पर सोसायटी ने पार्क की व्यवस्थाओं का जायजा कर पार्क के विकास बारे विचार विमर्श किया।  इस अवसर पर जानकारी देते हुए सॉयल एंड सोइल सोसाइटी के प्रधान राजिंदर विज ने बताया की सुभाष पार्क में 14 लाख की लागत से लाइटें लगाई गई है। उन्होंने बताया कि पार्क धीरे धीरे अपने निखार पर आ रहा हे। पार्क में मौसमनुसार फूलों के पोधे लगाए गए। बच्चों के नए झूले लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वाटर कूलर और नए बेंच भी लगाए जाएंगे। स्केटिंग रिंग के पास अभिभवकों के बैठने वयवस्था की जायेगी।                            

इस दौरान प्रेस सचिव अशोक शर्मा ने बताया की सुभाष पार्क में कई वर्षों के बाद पार्क की दुर्दशा सुधरी है। कांग्रेस सरकार में पार्क की बुरी हालत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पार्क में पैदल वाकिंग पाथ को भी नया बनाया जाए। उन्होंने बताया कि सेहत मंत्री अनिल विज पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन लगाने की अनुमति दे चुके है। जिससे  अंबाला निवासी पहली बार इस का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed