फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kushan Hari won the gold medal in the basketball competition

Ambala News: बास्केट बॉल प्रतियोगिता में कुषाण हरि ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 17 Jan 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 17 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kushan Hari won the gold medal in the basketball competition
नारायणगढ़ में स्कूल प्राचार्य के साथ मौजूद विजेता छात्र। प्रवक्ता
नारायणगढ़। डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक विद्यालय के कक्षा 12वीं के छात्र कुषाण हरि ने बास्केट बॉल अंडर बॉयस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता हैदराबाद में 8 जनवरी 2026 को आयोजित हुई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुषाण हरि ने उत्कृष्ट खेल कौशल अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। उसके इस प्रदर्शन को खेल विशेषज्ञों व दर्शकों ने सराहा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन और खेल प्रशिक्षकों ने कुषाण हरि की इस उपलब्धि पर छात्र व अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने कहा, कुषाण हरि ने विद्यालय व अभिभावकों को गौरवान्वित किया है। यह सफलता उसके अनुशासन परिश्रम आत्मविश्वास व निरंतर अभ्यास का प्रतीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed