फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kohre affects operation of buses with trouble of passengers trains

Ambala News: कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी ट्रेनों के साथ बसों का संचालन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Kohre affects operation of buses with trouble of passengers trains
अंबाला में छाया कोहरा और धीमी गति से संचालन कर रही रोडवेज की बस। संवादं
अंबाला। उत्तर भारत में घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। दृश्यता शून्य होने के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें और बसें दिल्ली- चंडीगढ़, दिल्ली- पटियाला, दिल्ली- जालंधर, नारनौल, हांसी, हिसार, जींद, गुरूग्राम सहित अन्य मार्ग पर घंटों की देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार रात से छाए घने कोहरे ने यातायात की कमर तोड़ दी है। आलम यह है कि रेलवे ट्रैक पर सिग्नल न दिखने के कारण लोको पायलट ट्रेनों को धीमी गति से चलाने पर मजबूर हैं। दिल्ली-हावड़ा और अन्य मुख्य मार्गों पर चलने वाली शताब्दी जैसी ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों पीछे चल रही हैं। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा है, लेकिन ट्रेनों की सही जानकारी न मिलने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन



सड़कों पर रेंगती रहीं बसें
सिर्फ रेलवे ही नहीं, बल्कि सड़क परिवहन भी कोहरे की मार झेल रहा है। परिवहन निगम की लंबी दूरी की बसें निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे की देरी से बस अड्डों पर पहुंच रही हैं। दृश्यता बेहद कम होने के कारण चालक सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए बसों की गति 30-40 किमी प्रति घंटा रखने को मजबूर हैं। कई मार्गों पर चालक बसों को रोककर चला रहे हैं, ऐसे में चालक फॉग लाइट और हाईवे पर लगी सफेद पट्टी के सहारे की बसों को संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन घंटे में पहुंचे अंबाला
नेपाल निवासी वीर बहादुर ने बताया कि वह नेपाल से तीन दिन का सफर कर बड़ी मुश्किल से अंबाला पहुंचे हैं रास्ते में कोहरे के कारण बस चालक बस को धीमी गति से चला रहे थे। कई जगह पर तो कोहरा बहुत था, जिसके कारण उनकी बस करीब तीन घंटे लेट पहुंची है।


नहीं आ रही जालंधर की बस
देहरादून निवासी गौरव ने बताया कि वह अपने घर से बस के माध्यम से छावनी बस अड्डे पर पहुंचे हैं अब उन्हें जालंधर जाना है वह पहले ही दो घंटे की देरी से पहुंचे है लेकिन यहां भी कोहरा बहुत है और बस भी नहीं आ रही।


नहीं आ रही हिमाचल की बस
हरिद्वार निवासी संजय सिंह ने बताया कि उन्हें हिमाचल जाना है, लेकिन डेढ़ घंटा हो गया है छावनी बस अड्डे पर, हिमाचल की बस नहीं आ रही है। पूछताछ केंद्र पर पता चला है कि कोहरे के कारण बसें देरी से आ रही हैं।



31 ट्रेनें रहीं लेट : ट्रेन नंबर 12498 व 98 शान-ए-पंजाब 7.30 घंटे लेट, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस पांच घंटे, 04652 अमृतसर-जयनगर विशेष पांच घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा तीन घंटे, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत तीन घंटे, 12752 जम्मूतवी-नांदेढ़ 3.30 घंटे, 22125 नागपुर-अमृतसर 3.30 घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे, 14679 दिल्ली-अमृतसर 2.30 घंटे, 22448 अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत 1.20 मिनट, 12005 नई दिल्ली-कालका शताब्दी एक घंटा, 22461 नई दिल्ली-कटरा श्रीशक्ति एक्सप्रेस एक घंटा, 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 12920 मालवा एक्सप्रेस 1.30 घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का 2.30 घंटे, 14610 कटरा-ऋषिकेश 1.30 घंटे, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार 30 मिनट, 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 20 मिनट, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी दो घंटे, 14681 दिल्ली-जालंधर सिटी 20 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला दो घंटे, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी 20 मिनट, 20433 सूबेदारगंज-कटरा एक घंटा, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी 30 मिनट, 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस 30 मिनट, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 20 मिनट, 11058 अमृतसर-मुंबई 30 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंची।

अंबाला में छाया कोहरा और धीमी गति से संचालन कर रही रोडवेज की बस। संवादं

अंबाला में छाया कोहरा और धीमी गति से संचालन कर रही रोडवेज की बस। संवादं

अंबाला में छाया कोहरा और धीमी गति से संचालन कर रही रोडवेज की बस। संवादं

अंबाला में छाया कोहरा और धीमी गति से संचालन कर रही रोडवेज की बस। संवादं

अंबाला में छाया कोहरा और धीमी गति से संचालन कर रही रोडवेज की बस। संवादं

अंबाला में छाया कोहरा और धीमी गति से संचालन कर रही रोडवेज की बस। संवादं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed