{"_id":"68a9f2ac26d34585b6075507","slug":"kitchen-appliance-industry-operators-disappointed-will-not-get-benefit-in-change-of-gst-rate-ambala-news-c-36-1-amb1002-148329-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रसोई उपकरण उद्योग संचालक मायूस, जीएसटी दर की बदलाव में नहीं मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रसोई उपकरण उद्योग संचालक मायूस, जीएसटी दर की बदलाव में नहीं मिलेगा फायदा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। जीएसटी की दरों में बदलाव को लेकर अंबाला के प्रमुख उद्याेगों को काेई खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। मिक्सी और रसोई उपकरण उद्योग को इस बदलाव से कोई बड़ी राहत मिलती नहीं दिख रही है। आम आदमी के घरों में प्रयोग होने के वाले मिक्सी और रसोई उपकरणों पर मौजूदा समय में 18 प्रतिशत का जीएसटी लगता है। जिन्हें देने में लोग कतराते हैं। इन उत्पादों को जीएसटी बदलाव की सूची में शामिल न करने से इस उद्योग से जुड़े अंबाला के कारोबारी मायूस हैं, इनमें कई ऐसे उत्पाद हैं जिनकी कीमत काफी कम है और उन पर 18 प्रतिशत का जीएसटी लोग देने से बचते हैं।
रसोई में प्रयोग होने वाले इन उत्पादों पर 18 प्रतिशत जीएसटी
अंबाला इलेक्ट्रिकल्स एप्लाइंस मैन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मोहल लाल सैनी बताते हैं कि रसाेई में प्रयोग होने वाले उत्पादों में हैंड ब्लैंडर, हैंड चॉपर, छोटी मिक्सी, जूसर मिक्सर, हीटर, कैटल टोस्टर आदि उत्पाद अधिक बिकते हैं। इन्हें अंबाला में बनाया जाता है। समस्या यह है कि इन उत्पादों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है, इसमें कुछ उत्पाद ऐसे हैं जिनके रेट एक हजार रुपये से कम हैं, ऐसे में इन पर 18 प्रतिशत जीएसटी को सामान्य लोग नहीं देना चाहते हैं। हमने पहले भी जीएसटी विभाग के अधिकारियों को समस्या बताई थी। अगर इन रसोई के उत्पादों को भी जीएसटी बदलाव की सूची में शामिल करना चाहिए, वहीं कुछ उत्पाद ऐसे भी हैं जिनको इस सूची से बाहर होना चाहिए था। जाे लग्जरी सामान में आते हैं उनमें राहत दी जा रही है।
जूता और कपड़ों की तरह मिले राहत
रसोई उपकरण बनाने वाले अंबाला में 50 छोटी-छोटी यूनिटें हैं। इन उद्योग संचालकों की मांग है कि जूता और कपड़े के लिए जिस पर से जीएसटी में बदलाव किया जा रहा है इसी प्रकार से अंबाला के रसोई उपकरणों के लिए कदम उठाने की जरूरत है। अंबाला मिक्सी उद्योग एसोसिएशन से अजय अग्रवाल का कहना है कि अभी सरकार किन-किन उत्पादों को अपनी सूची में शामिल करती है इसका इंतजार किया जा रहा है। राहत ताे तभी मिलेगी जब आम लोगों की जरूरत के सामान पर राहत दी जाएगी।