फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kisan United Front will gherao 26 governors in support of pending demands

Ambala News: किसान संयुक्त मोर्चा लंबित मांगों के समर्थन में 26 से करेगा राज्यपालों का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Kisan United Front will gherao 26 governors in support of pending demands
शहजादपुर। किसान सयुंक्त मोर्चा की लंबित मांगों को लेकर 26, 27, 28 नवंबर को देश की सभी राजधानियों में राज्यपालों का 72 घंटे तक घेराव किया जाएगा। यह बात भाकियू (नैन) के प्रदेश महासचिव जियालाल ने शहजादपुर में आयोजित किसानों की बैठक में कही। उन्होंने कहा इसके तहत गांवों में जाकर किसानों से इस घेराव को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है। जिया लाल ने कहा कि किसानों के सभी कर्जे बिना शर्त माफ किए जाएं, क्योंकि किसानों की तरफ कर्जा बनता ही नहीं है। बिजली बिल 2022 वापस लिया जाए।
विज्ञापन

किसानों पर जो बीमा पॉलिसी थोपी जा रही है, इसको बदल कर प्रति एकड़ इकाई मान कर प्रीमियम राशि सरकार स्वयं वहन करे। किसानों को पेंशन 10 हजार रुपये दी जाए। हरियाणा सरकार मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल को बंद किया जाए। किसानों की आय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को पंचकूला के सेक्टर पांच में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस दौरान बैठक में सुभाष राणा शहजादपुर,टीका सिंह छज्जल माजरा, रणबीर सिंह गुर्जर बिचपड़ी, धूम सिंह बिचपड़ी, बलदेव सिंह खुर्द, गंगा राम शहजादपुर, गोपी राम शहजादपुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed