फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   kisan protest

अकालीदल के समर्थकों ने चा र घंटे तक अंबाला-अमृतसर हाईवे किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
kisan protest
kisan protest - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ पंजाब के आक्रोशित किसानों ने करीब 4 घंटे अंबाला-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम रखा। शंभू बार्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने इस कानून को रद करने की मांग की। इस धरने की अगुवाई मुख्य रूप से गायक डी सिद्धू और कंवर सिंह ग्रेवाल ने की। उनके चलते करीब 3 हजार से ज्यादा किसानों एनएच पर एकजुट हो गए और अंबाला अमृतसर हाईवे को ट्रैक्टर लगाकर पूरी तरह से बंद कर दिया। उधर इसी बीच अमृतसर अकालीदल समर्थक भी मौके पर पहुंच गए। आते ही कृषि सुधार कानूनों का विरोध करते हुए एनएच के बीचोंबीच सड़क पर लेट गए। इस बीच पंजाब से कई प्रमुख किसान नेताओं और हरियाणा के किसान नेताओं ने सरकार द्वारा जारी इस कानून की खामियों को गिनाया और कानून वापस होने तक अपने संघर्ष को जारी रखने की बात कही। जाम के चलते हरियाणा से पंजाब और पंजाब से हरियाणा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के अंबाला पदाधिकारियों ने भी किया संबोधित
हरियाणा पंजाब बार्डर पर किसानों को संबोधित करने के लिए लगाए गए मंच पर जहां पंजाब के किसान नेताओं ने अपनी बात रखी। वहीं भारतीय किसान यूनियन अंबाला के पदाधिकारियों ने भी विचार रखते हुए किसानों को संबोधित किया। उन्होंने पंजाब के किसानों का हमेशा साथ देने की बात कही और उनके साथ हर कदम पर साथ रहने का वायदा किया। साथ ही कानून वापस न लेने तक हरियाणा में भी संघर्ष को जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed