फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   kidnaping case ambala

मामा को ठगने के लिए रची अपहरण साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
kidnaping case ambala
उप्र के अमेठी, गांव गोरा जामू के अमित का फिरौती के लिए अपहरण की घटना कोरा ड्रामा निकला। अमित ने लुधियाना वासी अपने सगे मामा अजय से पैसे ठगने के लिए साजिश रची थी, जोकि कामयाब नहीं हो पाई। सीआइए-वन ने चौबीस घंटे में वारदात सुलझा ली। महेशनगर थाने में दर्ज केस में उप्र के अमेठी वासी अजय और राजू को गिरफ्तार कर लिया जोकि मोहाली में किराए के घर में रहते और चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते थे। रेड से कुछ समय पूर्व मास्टरमाइंड अमित वहां से निकल गया था, इसीलिए हाथ नहीं लगा। बुधवार दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि घटना के अनसुलझे रहस्य उजागर के साथ अमित को गिरफ्तार किया जा सके। नौकरी के लिए चंडीगढ़ गया अमित संदिग्धावस्था में लापता हो गया था। अज्ञात ने छोड़ने की एवज में फिरौती के तौर पर अमित के खाते में एक लाख डलवाने की मांग रखी थी।
विज्ञापन

यूं चला घटनाक्रम
फिरौती के लिए अपहरण उजागर होने के बाद जब सीआइए-वन ने काल ट्रेसिंग की तो पता चला कि नंबर पंजाब का है। अमित के दोनों नंबर बंद आ रहे थे। चूंकि मांग केवल एक लाख की थी, उसी ने सभी को संदेह में डाल दिया कि इतनी छोटी मांग बड़े अपराधी नहीं कर सकते। पंजाब के नंबर को ट्रेस करते-करते टीमें राजू और अजय तक मोहाली जा पहुंची। हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में दोनों सच उगल दिया।
विज्ञापन

योजना के अनुसार रचा था चक्रव्यूह
आरोपियों ने बताया कि 8 फरवरी को अमित जब अमेठी से अंबाला आया तो वे दोनों भी उसके साथ आए थे। अमित ने मामा को ठगने के लिए प्लान पहले से बना लिया था। उसमें उन्हें भी सहयोगी बना लिया। योजना के अनुसार अमित नौकरी ढूंढने के लिए चंडीगढ़ जाने की कहकर कैंट से निकलने के बाद उनके पास आया। वहीं नया मोबाइल नंबर लिया। उसी नंबर से अमेठी में उसकी मां दीपा को फोन किया। धमकाया कि यदि खाते में पैसे नहीं डलवाए तो वे अमित को किसी और के हवाले कर देंगे। दीपा के फोन पर अमित का मामा अजय कैंट शालीमार बाग में बहन शिव के पास आया। उसने भी फिरौती मांगने वाले से बात की, वह अपनी मांग से नहीं टला तब पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण का फिरौती मांगने की घटना झूठी पाई गई है। अंकित ने अपने मामा को ठगने के लिए योजना बनाई थी जोकि विफल कर दी गई। अमित के दोनों सहयोगी मोहाली से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वह उसके साथ अंबाला आए थे। नये सिम से धमकी भरा फोन किया गया था। अमित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- संदीप, इंचार्ज, सीआईए वन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed