{"_id":"644ecbb1c3e0612948096384","slug":"khanpurs-occupation-of-cricket-tournament-ambala-news-c-18-1-knl1025-108008-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: क्रिकेट टूर्नामेंट पर खानपुर का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: क्रिकेट टूर्नामेंट पर खानपुर का कब्जा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धूलकोट क्रिकेट क्लब करी ओर से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया था। इसमें हरियाणा व पंजाब से 32 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर क्लब के सदस्य शंटी, शुभम, अमित व काका ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन शनिवार को किया गया था। जिसका समापन रविवार को हुआ।
सभी 32 टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल मैच अंबाला जिले के गांव खानपुर और शाहपुर की टीमों के बीच हुआ। इसमें खानपुर टीम का नेतृत्व कर रहे कप्तान शुभम की अगुवाई में टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बाजी मारी।
इस मौके पर टूर्नामेंट का बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता सोनू राणा ने शुभारंभ किया। खानपुर विजेता टीम के कप्तान शुभम को नकद 25 हजार रुपये व चार फीट की ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया, वहीं दूसरे स्थान पर रही शाहपुर टीम के कप्तान कीरत को नकद 11 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार तीसरे व चौथे स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 1100 से रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान मैन ऑफ-दा सीरिज खानपुर टीम के खिलाड़ी मंग्गी को दिया गया, जहां उसको 32 इंच की एलईडी टीवी देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार क्लब की ओर से क्रिकेट जगत के प्रसिद्ध खिलाड़ी जम्मबर सिंह लालडु को भी इस मौके पर 43 इंच एलईडी टीवी व नकद 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।