फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Kesari's Davinder is making sweaters and socks

Ambala News: स्वेटर और जुराब बना रही केसरी की दविंदर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Kesari's Davinder is making sweaters and socks
केसरी निवासी दविंदर। स्वयं
साहा (अंबाला)। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़कर केसरी गांव की दविंदर घर पर मशीनें लगाकर ऊन कोटी, टोपी और जुराब बना रही हैं। इसके साथ ही वह ग्रुप की महिलाओं को रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन

गर्मियों में वह ऊन से बने सामान को स्टॉक करके रखती हैं। इसके बाद सर्दी आने पर इन्हें दुकानों पर सप्लाई कर आय कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सामान सप्लाई करने के बाद उन्होंने अपनी दुकान भी खोली है, जिस पर यह सामान बेचती हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में समूह से जुड़ीं

दविंदर ने बताया कि 2019 में वह हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ गई। इसके बाद उन्होंने बच्चों और बड़ों के लिए ऊन की कोटी, टोपी और जुराब बनाने के शुरू कर दिए। इसके लिए वह लुधियाना से होलसेल में ऊन खरीदकर लाती थीं। कुछ समय बाद ही उन्होंने अपने घर में दो मशीनें लगा ली और मशीन पर काम करने लगी। इसके बाद उन्होंने दुकानों पर ऊन की कोटी, टोपी और जुराबों की सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू किया होलसेल में काम
दविंदर ने बताया कि उन्होंने चार साल तक अंबाला सिटी और अंबाला छावनी के दुकानदारों से स्वेटर, टोपी और जुराब के ऑर्डर लिया करती थीं। इसके बाद वह ग्रुप की अन्य महिलाओं की सहायता से ऑर्डर का सामान तैयार करने के बाद दुकानों पर सप्लाई किया करती थी। इससे उन्हें अच्छी आमदनी होती थी। इसके बाद उन्होंने अपनी दुकान खोल ली।


दुकान खोलते ही आने लगे ग्राहक

दविंदर बताती है कि जब से उन्होंने अपने गांव में ऊन के स्वेटर, जुराब और टोपी तथा कॉस्मेटिक के सामान की दुकान खोली है। तब से लंगरछन्नी, लंडा, दीनारपुर और अन्य गांव से लोग खरीदारी के लिए आने लगे।

केसरी निवासी दविंदर। स्वयं

केसरी निवासी दविंदर। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed