{"_id":"2f0966225ddca753963f40ae0cb1e59a","slug":"kejriwal-expert-in-distract-anil-vij-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुमराह करने पर केजरीवाल ने की है पीएचडी: विज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुमराह करने पर केजरीवाल ने की है पीएचडी: विज
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल द्वारा पंजाब में आप पार्टी की सरकार बनने के बाद शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रुपये देने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल ने लोगों को गुमराह करने की पीएचडी कर रखी है। विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पहले से ही दिल्ली के लोग रो रहे हैं अब पंजाब क्यों रोएगा? केजरी सरकार में न भ्रष्टाचार मुद्दा रहा और न लोकपाल, बस झूठ बोल कर सत्ता हथियाना ही केजरीवाल का मुद्दा है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा पंजाब में सरकार बनाने के बाद शहीदों के परिजनों को एक एक करोड़ रुपये देने के बयान पर राजनीति शुरू हो गई है। विज ने केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाब में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन अब जब दिल्ली में उनकी सरकार है और वहा रो रहे हैं तो ऐसे में पंजाब के लोग क्यों रोएं। अगर केजरीवाल ख्याली पुलाव पका रहे हैं तो उन्हें पकाने दो। विज ने आरोप लगाया की जो वायदे केजरी सरकार ने जनता से किये थे उनमें से एक भी टॉपिक पर वह काम नहीं कर रहे।